Uttarakhand : ट्रैक्टर पर बैठ केंद्र सरकार को जवाब देगा युवा : राकेश टिकैत

टिकैत ने कहा केंद्र सरकार कितना भी किसान आंदोलन को कुचलने के काम करे किसान झुकने वाला नही है। किसान तीनो काले कानून वापस होने तक अपना आंदोलन जारी रखेगा। उन्होंने किसानों से कहा वह एकजुट होकर आंदोलन की आवाज बने।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 11:52 AM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 11:52 AM (IST)
Uttarakhand : ट्रैक्टर पर बैठ केंद्र सरकार को जवाब देगा युवा : राकेश टिकैत
पूर्व विधायक नारायण पाल की अगुवाई में टिकैत का शॉल ओढ़ कर सम्मान किया।

जागरण संवाददाता, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) : किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा युवा ट्रेक्टर पर बैठ सरकार को जवाब देगा। वो खेत मे ट्रैक्टर चलता है तो सीमा पर टैंक भी चला दुश्मनों को जवाब देता है। मंडी परिसर में सभा को संबोधित किया। टिकैत ने कहा केंद्र सरकार कितना भी किसान आंदोलन को कुचलने के काम करे किसान झुकने वाला नही है।

किसान तीनो काले कानून वापस होने तक अपना आंदोलन जारी रखेगा। उन्होंने किसानों से कहा वह एकजुट होकर आंदोलन की आवाज बने। वह अपने खेत मे काम भी करे और दिल्ली से किसान संयुक्त मोर्चा की आवाज का भी ध्यान रखे। उन्होंने किसानों से 2022 में फसल के दाम दोगुने न किये जाने पर भाजपा के लोगो को घेर कर पूछने की तैयारी कर फसल के दाम दोगुने न दिए जाने पर खदेड़ने का आह्वान किया। पूर्व विधायक नारायण पाल की अगुवाई में टिकैत का शॉल ओढ़ कर सम्मान किया गया।

ढाई घंटे देर से पहुंचे, चार-छह लोग रहे मौजूद

साढ़े आठ बजे मंडी में टिकैत का झंडा फहराने का समय निर्धारित था, लेकिन वह निर्धारित कार्यक्रम से ढाई घंटे देर से पहुचे। नौ बजे पंडाल में गिनती के लोग थे जो समय के साथ बढ़ते चले गए। लोगों का कहना था कि झंडा फहराने का समय होता है। इसमें देरी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा कुछ खास वर्ग के लोगों को छोड़कर उनका प्रभाव आम किसानों में नहीं दिखाई दिया। 

chat bot
आपका साथी