सरयू नदी में युवक ले लगाई छलांग, जल पुलिस ने डूबने से बचाया Nainital News

बागेश्वर में सरयू नदी में एक युवक ने छलांग लगा दी और वह बहने लगा। जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। कोतवाली और जल पुलिस सक्रिय हो गई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 02:29 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 02:29 PM (IST)
सरयू नदी में युवक ले लगाई छलांग, जल पुलिस ने डूबने से बचाया Nainital News
सरयू नदी में युवक ले लगाई छलांग, जल पुलिस ने डूबने से बचाया Nainital News

बागेश्वर, जेएनएन : बागेश्वर में सरयू नदी में एक युवक ने छलांग लगा दी और वह बहने लगा। जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। कोतवाली और जल पुलिस सक्रिय हो गई। उसे डूबने से पुलिस ने समय रहते बचा लिया। जिला अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार गापानी निवासी विशन राम (30) पुत्र नारायण राम अपने ससुराल चामी-क्वैराली आया हुआ था। वह मथुरा प्रसाद के घर से सोमवार की सुबह बाजार पहुंच गया।

करीब साढ़े सात बजे भराड़ी टैक्सी स्टैंड से नीचे सरयू नदी किनारे उतर गया। उसने उफनाई नदी में छलांग लगा दी और वह बहने लगा। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। खोज बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व टीम, जल पुलिस सक्रिय हो गई। बहते युवक को पुलिस ने सरयू घाट के समीप नदी से बाहर निकाल लिया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि युवक अब स्वस्थ्य है और जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। डीएम में उपनिरीक्षक जीवन सिंह चुफाल, आरक्षी सुनील बहुगुणा, रविंद्र बोहरा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी