युवा प्रदेश में युवाओं में राजनीति में रुचि नहीं, 63556 में से सिर्फ 14706 युवाओं के नाम ही दर्ज

जिले में 1465 बूथ बनाए गए हैं जहां पर लोग नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सके। 18 से 19 साल तक की उम्र के 63556 लोगों में 14706 लोग ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक हो सके।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:24 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 08:24 PM (IST)
युवा प्रदेश में युवाओं में राजनीति में रुचि नहीं, 63556 में से सिर्फ 14706 युवाओं के नाम ही दर्ज
बाजपुर में अन्य विधानसभा की अपेक्षा कम युवाओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराए हैं।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में भले ही छात्रसंघ चुनाव में युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हों, मगर युवा प्रदेश के विधानसभा चुनाव के प्रति युवाओं में रुचि नहीं है। यूएस नगर में 18 से 19 साल तक की उम्र के 63556 युवाओं में सिर्फ 14706 युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज करा पाए थे। इससे साबित होता है कि राजनीति में युवाओं का रुझान नहीं है। इसे लेकर जिला निर्वाचन विभाग भी ङ्क्षचतित नजर आ रहा है।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए विधानसभा चुनाव में 18 वर्ष या इससे इससे अधिक उम्र के अधिक से अधिक लोग हिस्सा ले सकें। इसके लिए शासन-प्रशासन स्तर पर कुछ माह से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है कि वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकें। नवंबर में विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। जिले में 1465 बूथ बनाए गए हैं, जहां पर लोग नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सके। हैरानी यह है कि जागरूकता अभियान के बाद भी जिले में 18 से 19 साल तक की उम्र के 63556 लोगों में 14706 लोग ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक हो सके। इस उम्र की सबसे ज्यादा संख्या बाजपुर में 8131 है 63556 लोगों में 33245 पुुरुष व 30311 महिला मतदाता हैं। मतदाता सूची में दर्ज 14706 में 7792 पुरुषों व 6914 महिलाओं की संख्या है। बाजपुर में अन्य विधानसभा की अपेक्षा कम युवाओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराए हैं।

जिले में 18 से 19 साल तक उम्र के लोग 

विधानसभा         संख्या         मतदाता सूची में दर्ज 

जसपुर            7491          1428

काशीपुर          7569           1338

बाजपुर           8131            1310

गदरपुर          7300            1405

रुद्रपुर            7306            3313 

किच्छा           6619           1512

सितारगंज       6519          1200

नानकमत्ता     6399         1387

खटीमा            6222         1813

chat bot
आपका साथी