कृषि सुधार बिल के विराेध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

कृषि सुधार बिल को किसान विरोधी बताते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए कहा कि मोदी सरकार संस्थाओं का निजीकरण करने के बाद अब किसानों का उत्पीडऩ करने पर तुली है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 01:13 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 04:46 PM (IST)
कृषि सुधार बिल के विराेध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
बुद्ध पार्क में केन्‍द्र सरकार का पुतला फूंंकते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता ।

हल्द्वानी, जेएनएन : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि सुधार बिल को किसान विरोधी बताते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए कहा कि मोदी सरकार संस्थाओं का निजीकरण करने के बाद अब किसानों का उत्पीडऩ करने पर तुली है। विरोध करने पर पुलिस को आगे कर निहत्थे किसानों पर लाठियां किया जा रहा है।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने कहा कि भाजपा की सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। किसानों से लेकर विपक्षियों तक की आपत्ति को नहीं सुना गया। जिस बिल को सुधार बिल कहा जा रहा है वह किसानों को पूंजीपतियों के समक्ष गिरवी रखवाने का काम करेगा। केंद्र की मोदी सरकार युवा, छात्र, बेरोजगारों के बाद अन्नदाताओं के मुद्दें पर भी पूरी तरह फेल नजर आई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनिया, राजू रावत, त्रिलोक सिंह, लाल सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी