17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाएगी यूथ कांग्रेस

नेशनल यूथ कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी हरमीत बरार ने रामपुर रोड स्थित एक होटल में बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा हर मामले में फेल हो रही है। इसे लेकर एक-एक मुद्​दे पर यूथ कांग्रेस विरोध करेगी। सरकार मनरेगा को भी खत्म करने पर आमादा है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 05:09 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 05:09 PM (IST)
17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाएगी यूथ कांग्रेस
हर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर मनाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : नेशनल यूथ कांग्रेस की प्रदेश की मीडिया प्रभारी हरनीत बरार ने कहा कि कहा कि युवाओं की समस्याओं को उठाना यूथ कांग्रेस का प्रमुख मुद्दा है। प्रदेश में हर चौथा युवा बेरोजगार है, जिसे लेकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय युवा बेरोजगार दिवस के रूप में मनाएगा। हर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर मनाया जाएगा। 

 नेशनल यूथ कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी हरमीत बरार ने रामपुर रोड स्थित एक होटल में बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा हर मामले में फेल हो रही है। इसे लेकर एक-एक मुद्​दे पर यूथ कांग्रेस विरोध करेगी। कहा कि प्रदेश के हजारों युवा दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे थे। कोविड के चलते काम छूटने पर बेराजगार हैं। सरकार मनरेगा को भी खत्म करने पर आमादा है। विकास कार्य धरातल पर जीरो है। सिडकुल में कई कंपनियां भाग रही हैं। जिससे हजारों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। पंत विवि में संविदा कर्मियों को हटाने का फैसला लिया। कहा कि कांग्रेस यूथ सदन से सड़क तक लड़ेगा। कहा कि ऐसी सरकार जिसमें तीन सीएम बदल दिए गए। वह भी ऐसे सीएम जो बयानबाजी कर हमेशा चर्चित रहे। विकास कार्य नहीं बल्कि लड़कियों की फटी जिंस पर शर्मनाक कमेंट कर रहे हैं। कहा कि चोरों को बढ़ावा देने वाले क्या विकास करेंगे।

कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस परचम लहराएगा। ऐसे ही मुद्​दे उठाएगा। बूथ लेवल पर कार्य किया जाएगा। वर्तमान में सात हजार सदस्य हैं, जिसे 20 हजार करने का लक्ष्य रखा गया है। सोशल मीडिया पर यूथ कांग्रेस के 30 लाख फालोअर हैं, उसे एक करोड़ तक पहुचाएंगे। 17 सितंबर को युवा बेराजगार दिवस मनाया जाएगा। जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस मौके पर राज्य सचिव कविता, प्रदेश प्रवक्ता साबिया नाज, किशोर कुमार, नेहा चौहान, नईम, मोहनीश कुमार आदि मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी