यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने भी चम्पावत सीट से की दावेदारी

चम्पावत पहुंची कांग्रेस की जिला प्रभारी एवं राजस्थान के सवाई माधोपुर से विधायक इंदिरा मीणा के सम्मुख यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य सूरज प्रहरी ने भी टिकट की दावेदारी की है। मीणा को विधान सभा सीट चम्पावत से दावेदार के रूप में आवेदन पत्र सौंपा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 05:48 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 05:48 PM (IST)
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने भी चम्पावत सीट से की दावेदारी
जिला प्रभारी शुक्रवार को लोहाघाट विधान सभा क्षेत्र का फीडबैक लेंगी।

जागरण संवाददाता, चम्पावत : विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही विभिन्न राजनीतिक दलों से दावेदारी करने वालों के नाम भी सामने आने लगे हैं। चम्पावत पहुंची कांग्रेस की जिला प्रभारी एवं राजस्थान के सवाई माधोपुर से विधायक इंदिरा मीणा के सम्मुख यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य सूरज प्रहरी ने भी टिकट की दावेदारी की है। गुरुवार को उन्होंने मीणा को विधान सभा सीट चम्पावत से दावेदार के रूप में आवेदन पत्र सौंपा।

इससे पूर्व प्रहरी ने पार्टी जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने भी दावेदारी का आवेदन सौंपा। कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, वरिष्ठ नेता हरगोविंद बोहरा, उमेश खर्कवाल भी दावेदारों में शामिल हैं। अब कांग्रेस से टिकट की चाह रखने वालों में चौथा नाम सूरज प्रहरी का जुड़ गया है। इधर गुुरुवार को चम्पावत विधान सभा में दौरे के दूसरे और आखिरी दिन इंदिरा मीणा ने कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों से भी पार्टी की स्थिति का फीडबैक लिया। जिला प्रभारी शुक्रवार को लोहाघाट विधान सभा क्षेत्र का फीडबैक लेंगी। 

लोहाघाट सीट से पूर्व विधायक माहरा को टिकट देेने की मांग 

कांग्रेस जिला प्रभारी इंदिरा मीणा के लोहाघाट विधान सभा क्षेत्र पहुंचने से पहले ही पूर्व विधायक एवं कांग्रेस शासन में कृषि मंत्री रहे महेंद्र सिंह माहरा को टिकट देने की मांग जोर पकडऩे लगी है। माहरा के समर्थक जिला प्रभारी के सामने इस मांग को जोरदार तरीके से रख सकते हैं। कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता प्रकाश सिंह ढेक ने बताया कि महेंद्र सिंह माहरा काफी अनुभवी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। लोहाघाट विधान सभा सीट से उन्हें आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि माहरा को टिकट मिलता है तो सभी कांग्रेसी इससे सहमत होंगे। सूत्रों के अनुसार जिला प्रभारी के सम्मुख महेंद्र सिंह माहरा भी प्रत्याशी के रूप में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी