गौलापार में युवा खुद जलवा रहे अलाव, गरीबों में मुफ्त बांट रहे कंबल

नगर निगम हल्‍द्वानी क्षेत्र में निगम प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की जा रही है। वहीं गौलापार जो कि ग्रामीण क्षेत्र है वहां ऐसी कोई व्‍यवस्‍था नहीं है। पूर्व बीडीसी मेंबर अर्जुन बिष्ट के नेतृत्व स्थानीय युवाओं ने यह बीड़ा उठाया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 08:04 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 08:04 AM (IST)
गौलापार में युवा खुद जलवा रहे अलाव, गरीबों में मुफ्त बांट रहे कंबल
गौलापार में युवा खुद जलवा रहे अलाव, ग्रामीणों में बांट रहे कंबल

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : नगर निगम हल्‍द्वानी क्षेत्र में निगम प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की जा रही है। शहर के मुख्य चौराहों पर लकड़ी मुहैया करवा लोगों को ठंड से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, गौलापार जो कि ग्रामीण क्षेत्र है वहां पूर्व बीडीसी मेंबर अर्जुन बिष्ट के नेतृत्व स्थानीय युवाओं ने यह बीड़ा उठाया है। असहाय लोगों को कंबल तक दिए जा रहे हैं।

सर्दियों के सीजन को अभी डेढ़ महीना और है। हल्द्वानी के शहरी क्षेत्र में नगर निगम प्रशासन के अलावा कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश द्वारा भी अलाव की व्यवस्था की गई। इसके अलावा प्रशासन ने रैन बसेरों की व्यवस्था की गई। ताकि सर्द रात में कोई बेघर या बाहरी यात्री ठंड की वजह से परेशान न हो। हाल में पुलिस ने अभियान चलाकर सड़क किनारे सो रहे लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाया था। मगर नगर निगम के दायरे से बाहर यानी ग्रामीण क्षेत्र में अलाव या रैन बसेरों की कोई व्यवस्था नहीं है। 

ऐसे में गौलापार के युवाओं ने यह बीड़ा उठाया है। ग्राम सभा खेड़ा के पूर्व बीडीसी मेंबर ने मुख्य मार्गों पर कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की। इसके इंटरनेट मीडिया पर अपना नंबर देकर लोगों से अपील की है कि अलाव के लिए लकड़ी जरूरत पडऩे पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में अगर किसी व्यक्ति को कंबल आदि की जरूरत है तो उसे यह भी मुहैया करवाया जाएगा। रविवार को कई जगहों पर अलावा जलवाए भी गए।

chat bot
आपका साथी