देर रात रुद्रपुर में रंजिशन युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, जिला अस्पताल से रेफर
रुद्रपुर भूतबंगला निवासी युवक को पुरानी रंजिश में घर के बाहर गोली मार दी गई। गोली उसके जबड़े को आरपार करते हुए निकल गई। यह देख स्वजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : रुद्रपुर भूतबंगला निवासी युवक को पुरानी रंजिश में घर के बाहर गोली मार दी गई। गोली उसके जबड़े को आरपार करते हुए निकल गई। यह देख स्वजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही आरोपित की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक भूतबंगला निवासी कमल पुत्र मदन लाल की कुछ दिन पहले पवन नाम के युवक से विवाद हो गया था। आरोप है कि तब से वह कमल से रंजिश रखता था। सोमवार रात कमल घर के बाहर टहल रहा था। इसी बीच एक-दो युवक वहां पहुंचे और कमल पर फायरिंग कर दी। इससे एक गोली कमल के जबड़े को चीरते हुए निकल गई और वह वही गिर गया। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर अफरातफरी मच गई। कमल के स्वजनों के साथ ही आसपास के लोग एकत्र हुए और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार, कोतवाल विजेंद्र शाह, रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही आरिपितों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि हमला रंजिश में किया गया है। आरोपितों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, इसके लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किये जा रहे है, जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें