क्वे न क्वे रूप में आजि आया और देश कैं सम्हालन में मधत करिया..

महेंद्र ठकुराठी की कुमाऊंनी में लिखी ये पंक्तियां उसे बयां कर रही हैं। मन को पिघला देने वाले शब्दों में ठकुराठी ने जनरल रावत को सलाम किया है। सार कुछ ऐसा है आप थे तो हम निर्भीक थे एकाएक अनाथ जैसा कर गए। आप बहादुर थे।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 08:09 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 08:09 AM (IST)
क्वे न क्वे रूप में आजि आया और देश कैं सम्हालन में मधत करिया..
चीफ आफ डिफेंस स्टाफ की असामयिक मृत्यु से पूरा राष्ट्र आहत व स्तब्ध है।

गणेश पांडे, हल्द्वानी। आपूं हमूकैं छाडि़बेर अनाथ जस बणै गया। आपूंक रहते हम निझरक जस हैरोछियां। आज पत्त चलौ कि हमरि हिम्मत आपूकैं ल्हीबेर बढऩैछि। आपूंल आंखिरी सांस तलक भादुरी देखा। द्विए जनि दगड़ै, बार भादुर दगडुऔंक दगड़ गौछा। देश कैं उदासि दी गैछा। आपूं लोगनकि भादुरी कैं सलाम। क्वे न क्वे रूप में आजि आया और देश कैं सम्हालन में मधत करिया। भगवान आपूं लोगनक मौ-परवार कैं हिम्मत और आपूंकैं आपण खुटकमलों में जा्ग दियंन। पुर देश कैं आपूं हमेशा याद रौला। जय ङ्क्षहद। वंदे मातरम। 

देश के पहले चीफ आफ डिफेंस जनरल बिपिन रावत के जाने से देश किस कदर दु:खी है, महेंद्र ठकुराठी की कुमाऊंनी में लिखी ये पंक्तियां उसे बयां कर रही हैं। मन को पिघला देने वाले शब्दों में ठकुराठी ने जनरल रावत को सलाम किया है। सार कुछ ऐसा है, आप थे तो हम निर्भीक थे, एकाएक अनाथ जैसा कर गए। आप बहादुर थे। 12 बहादुर साथियों के साथ ही गए। देश को उदासी दे गए। किसी न किसी रूप में फिर आना और देश को संभालने में मदद करना..।

अल्मोड़ा निवासी ठकुराठी अकेले नहीं हैं। हृदय विदारक घटना से हर कोई स्तब्ध है। हर आंख नम और मन भावुक है। रामनगर के संतोष कुमार तिवारी ने लिखा, पौड़ी जिले में जन्मे देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत तीनों सेनाओं में सबसे चमकदार सितारा थे। उनका आज अचानक टूटकर गिरना बहुत दु:खद है। प्रमोद साह ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, एक साहसी व शानदार जनरल के साथ अपनी जड़ों से जुड़े पहाड़ी के रूप में याद किए जाएंगे जनरल बिपिन रावत। दीपक नौगांई ने उन्हें देश व उत्तराखंड का सच्चा सपूत बताया है। सेवानिवृत्त मेयर बीएस रौतेला ने लिखा जनरल रावत व चीफ आफ डिफेंस स्टाफ की असामयिक मृत्यु से पूरा राष्ट्र आहत व स्तब्ध है। देश का गौरव सीडीएस बिपिन रावत को राष्ट्र सदैव याद रखेगा। 

विभिन्न संगठनों ने घटना पर गहरा शोक जताया 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा जनरल रावत का इस तरह जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने नेतृत्व में जरनल रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यहां प्रकाश मिश्र, दिनेश डोभाल, राजेश अग्रवाल, गुलशन छावड़ा, राजेश बंसल, प्रमोद गोयल, महेश जोशी, ओम प्रकाश अरोड़ा, नवनीत राणा, एनसी तिवारी शामिल रहे।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल यातायात नगर इकाई ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में राजकुमार नेगी, दयाकिशन शर्मा, सौरभ अग्रवाल, हरजीत सिंह चड्ढा, नीरज गोस्वामी, ललित रौतेला, अमरजीत सिंह बोपाराए, नवीन मेलकानी शामिल रहे। कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष राजेंद्र दुर्गापाल ने हादसे पर गहरा दुख जताया। घायल ग्रुप कैप्टन वरुण कुमार की सलामती की प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी