रामायण महाकाव्‍य रचने वाले महर्षि वाल्‍मीक‍ि का पूजन, प्रभातफेरी नि‍काली, 17 लाख से बनेगा भव्‍य मंद‍िर

शहर में शनिवार को वाल्मीकि जयंती सादगी से मनाई जाएगी। वाल्मीकि सभा व वाल्मीकि मंदिर व वाल्मीकि आश्रम समिति की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हवन पूजन मूर्ति भ्रमण की व्यापक तैयारी की गई है। हल्‍द्वानी में वाल्‍मीकि समाज के लोगों ने गांधी नगर से तिकोन‍िया तक प्रभातफेरी निकाली।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:04 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:04 AM (IST)
रामायण महाकाव्‍य रचने वाले महर्षि वाल्‍मीक‍ि का पूजन, प्रभातफेरी नि‍काली, 17 लाख से बनेगा भव्‍य मंद‍िर
वाल्मीकि जयंती सादगी से मनाई जाएगी। सजा वाल्‍मीकि मंद‍िर।

नैनीताल, जेएनएन : शहर में शनिवार को वाल्मीकि जयंती सादगी से मनाई जाएगी। वाल्मीकि सभा व वाल्मीकि मंदिर व वाल्मीकि आश्रम समिति की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हवन पूजन, मूर्ति भ्रमण की व्यापक तैयारी की गई है। हल्‍द्वानी में वाल्‍मीकि समाज के लोगों ने गांधी नगर से तिकोन‍िया तक प्रभातफेरी निकाली।

वाल्मीकि समाज में पर्व मनाने को लेकर उत्साह है। तल्लीताल वाल्मीकि मंदिर में लाई गई मूर्ति की सुबह साढ़े नौ बजे हवन पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद मंदिर परिसर में ही सांकेतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। मल्लीताल वाल्मीकि आश्रम में शाम को आरती होगी। इन आयोजनों में राहुल पुजारी, तल्लीताल वाल्मीकि मंन्दिर समिति अध्यक्ष राजन, महासचिव धीरज कटियार, कोषाध्यक्ष सुनील केपी,  संयोजक संजय सिरोही,  वाल्मीकि सभा अध्यक्ष मनोज पंवार, महासचिव दिनेश कटियार, उपाध्यक्ष कमल कटियार,  आश्रम समिति अध्यक्ष मुकेश भोलू,  महामंत्री विक्की मरदान,  कोषाध्यक्ष विपिन सहदेव, व्यवस्थापक राजा राम, महेंद्र सिलेलान, कमल सिलेलान,  सतीश पंवार शामिल हैं। भगवान वाल्मीकि की मूर्ति को दो दिन बाद सिताबनी रामनगर में विसर्जित किया जाएगा। 

17 लाख से हो रहा भव्य मंदिर निर्माण

नैनीताल।शहर के तल्लीताल में भव्य वाल्मीकि मंदिर निर्माण किया जा रहा है। वाल्मीकि सभा के महासचिव दिनेश कटियार ने बताया कि विधायक संजीव आर्य  ने मंदिर निर्माण के लिए विभिन्न मदों से 17 लाख की रकम दिलाई है। मंदिर में आकर्षक मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। मूर्ति का ऑर्डर दिया जा चुका है। अगले साल जयंती समारोह नवनिर्मित मंदिर में ही होगा।

chat bot
आपका साथी