लोकसभा चुनाव के लिए जुटें कार्यकर्ता : भगत

रामलीला मैदान चकलुवा में रविवार को भाजयुमो अध्यक्ष महिपाल सिंह की अध्यक्षता में बूथ टवेंटी यूथ कार्यक्रम का आयोजन।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:36 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:36 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के लिए जुटें कार्यकर्ता : भगत
लोकसभा चुनाव के लिए जुटें कार्यकर्ता : भगत

संवाद सहयोगी, कालाढूंगी : रामलीला मैदान चकलुवा में रविवार को भाजयुमो अध्यक्ष महिपाल सिंह खाती की अध्यक्षता में वन बूथ ट्वैंटी यूथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्रों के युवा शक्ति के साथ भ्रमण कर जनता को केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें, ताकि लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। केन्द्र सरकार ने गरीबों और वंचितों के लिए जितनी योजनाएं संचालित की उतना किसी सरकार ने नहीं। कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना प्रदेश में लागू हो गई है। योजना केर् तर्गत लाखों लोगों को निश्शुल्क बीमा योजना का लाभ मिलेगा। कार्यकर्ता अधिक से अधिक नए मतदाताओं को पार्टी से जोडें़। इस अवसर पर महेंद्र दिगारी, अनिल बिष्ट, लक्ष्मन सिंह देउपा, मनमोहन देउपा, पुष्कर सिंह बोरा, वीरेंद्र बिष्ट, कुंदन जंतवाल, विक्रम जंतवाल, कुंदन बसेडा, पुष्कर राठौर, नरेंद्र बिष्ट, लवी गैड़ा आदि मौजूद थे। आम आदमी पार्टी ने संगठन का भवाली नगर में विस्तार किया नैनीताल : आम आदमी पार्टी ने संगठन का भवाली नगर में विस्तार करते हुए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। रविवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप दुम्का की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कमेटी सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार एवं भविष्य में आप के कार्यक्रमों का संचालन करेगी। कमेटी में गिरीश आर्य, मुकेश कुमार, साजिद भाई, शुभम कुमार व मनीष कुमार को शामिल किया गया है। बैठक में उपाध्यक्ष संदीप भट्नागर, नगर अध्यक्ष देवेंद्र लाल, महामंत्री महेश आर्य, डीएस नेगी, श्रीकांत घिल्डियाल,, सराफत अंसारी, मो. आरिफ, अरुण आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी