बिजली तारों के लिए अवरोध बने पेड़ काटकर नहर में छोड़े, घरो में घुसा ओवरफ्लो पानी

पेड़ों की टहनियों को मजदूरों ने नगर में फेक दिया। अब यह टहनियों नहरों के बहाव को प्रभावित कर रहे हैं। टहनियों की वजह से नहरों में कचरा जमा हो रहा है। जिससे नगर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:09 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:09 PM (IST)
बिजली तारों के लिए अवरोध बने पेड़ काटकर नहर में छोड़े, घरो में घुसा ओवरफ्लो पानी
बिजली तारों के लिए अवरोध बने पेड़ काटकर नहर में छोड़े, घरो में घुसा ओवरफ्लो पानी!

हल्द्वानी, जेएनएन : बिजली की लाइनों में व्यवधान उत्पन्न कर रहे पेड़ों की टहनियों को मजदूरों ने नगर में फैक दिया। अब यह टहनियों नहरों के बहाव को प्रभावित कर रहे हैं। टहनियों की वजह से नहरों में कचरा जमा हो रहा है। जिससे नगर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस रहा है। इससे लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है।

शहर के वार्ड -9 के आनंदपुरी फेस टू में विद्युत विभाग द्वारा काटे गए पेड़ और उनकी टहनियों को नहर में ही छोड़ दिया गया है। टहनिया पुलिया में अटक गए हैं। इससे नहर कूड़े से पट गई। पानी ओवरफ्लो होकर दुर्गा कालोनी व आनंदपुरी के घरों में घुस गया। पार्षद राजेंद्र सिंह जीना ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। बाद में नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नहरों से कूड़ा हटाने में जुटे रहे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नहर को साफ किया जा सका। पार्षद जीना का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को अपने मजदूरों से लापिंग वाले पेड़ो व टहनियों को नहर से हटवाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी