पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार आठवें दिन भी जारी, पूर्व विधायक सरिता आर्य ने राज्‍य सरकार पर बोला हमला

मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने पालिका दफ्तर में सरकार और शहरी विकास सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक सरिता आर्य ने जल्द कर्मियों की मांगों को पूरा करने की बात कही है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:01 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:01 PM (IST)
पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार आठवें दिन भी जारी, पूर्व विधायक सरिता आर्य ने राज्‍य सरकार पर बोला हमला
आंदोलन को पूरा समर्थन है, जल्द ही बात कर इसके निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने पालिका दफ्तर में एकत्रित होकर सरकार और शहरी विकास सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक सरिता आर्य ने आंदोलन को समर्थन देते हुए जल्द कर्मियों की मांगों को पूरा करने की बात कही है। पूर्व विधायक ने कहा कि इतने दिनों से सफाई कर्मी आंदोलनरत हैं। ऐसे में सरकार को इनकी बातों को सुनकर मामले का निस्तारण करना चाहिए। सरकार की लेटलतीफी के कारण पर्यावरण कर्मियों के साथ ही आम जनता भी परेशान हो रही है। पूरा कुमाऊं गंदगी से बजबजा रहा है। हर ओर दुर्गंध फैली हुई है। पर सरकार सुनने को तैयार नहीं है। मेरा आंदोलन को पूरा समर्थन है, जल्द ही बात कर इसके निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा नैनीताल के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद के नेतृत्व में तमाम कर्मचारी पालिका दफ्तर से एकत्रित हुए। जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धर्मेश प्रसाद ने कहा कि बीते आठ दिनों से कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। जबकि शहरी विकास सचिव द्वारा आंदोलन कर रहे कर्मियों का वेतन रोकने का बयान दिया जा रहा है, जो कि बेहद ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यदि कर्मियों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस दौरान संघ प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला, नैनीताल शाखा सचिव सोनू सहदेव, उपाध्यक्ष कमल कुमार, उप सचिव मंजीत सहदेव, अमन टांक, बलदेव, मंजू, रंजना, समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

पूर्व विधायक सरिता आर्य गंदगी नेे कहा कि  से पटी हुई सरोवर नगरी पर्यावरण मित्रों के बीते आठ दिनों से कार्य बहिष्कार पर जाने से शहर की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर के तमाम क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लग चुके हैं। जिससे रही दुर्गंध से राहगीरों का गुजरना दूभर हो रहा है।

chat bot
आपका साथी