ग्रोथ सेंटर में बनाया जाएगा रेस्टोरेंट, 600 महिलाओं को मिलेगा बेकरी बनाने का प्रशिक्षण

ग्रोथ सेंटर में सरस मार्केट के अलावा शानदार रेस्टोरेंट तैयार होगा। करीब छह सौ महिलाओं को बेकरी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद वे न सिर्फ बिस्किट केक बेकरी से संबंधित चीजों काे बनाना सीख लेंगी है बल्कि स्वरोजगार भी कर सकेंगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 12:53 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 12:53 PM (IST)
ग्रोथ सेंटर में बनाया जाएगा रेस्टोरेंट, 600 महिलाओं को मिलेगा बेकरी बनाने का प्रशिक्षण
ग्रोथ सेंटर में बनाया जाएगा रेस्टोरेंट, 600 महिलाओं मिलेगा बेकरी बनाने का प्रशिक्षण

रुद्रपुर, जेएनएन : ग्रोथ सेंटर में सरस मार्केट के अलावा शानदार रेस्टोरेंट तैयार होगा। करीब छह सौ महिलाओं को बेकरी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद वे न सिर्फ बिस्किट, केक, बेकरी से संबंधित चीजों काे बनाना सीख लेंगी है बल्कि स्वरोजगार भी कर सकेंगी। ग्रोथ सेंटर में रेस्टोरेंट स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चलाएंगी। निर्माण लगभग तैयार हो चुका है। यहां पार्टी के लिए बुकिंग भी किया जाएगा। पिज्जा से लेकर केक, एवं फास्ट फूड सबकुछ मिलेगा। साथ ही इसमें 50 महिलाओं को स्थायी रोजगार मिलेगा।

ऊधमसिंहनगर जिले के अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभागीय अधिकारी जुटे हुए हैं। रुद्रपुर के गावा चौक पर ग्रोथ सेंटर बनाया गया है। यहां बेकरी का कार्य होता है। जबकि बिल्डिंग का निर्माण भी दूसरी ओर चल रहा है। यहां एक हाल में सरस मार्केट तो दूसरे में बेकरी के कार्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जबकि बेकरी का काम भी बखूबी हो रहा है। ब्रेड, बिस्किट, मंडुए की बिस्किट आदि का निर्माण चल रहा है। लेकिन अब विभाग की ओर से इन महिलाओं के लिए कुछ अलग से करने की योजना बनाई है।

दरअसल ग्रोथ सेंटर के पिछले हिस्से में काफी स्थान छूट रहा था। वहां अब हट बनाकर बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा किचन और अन्य व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। निर्माण पूरा होने के बाद रेस्टोरेंट खोला जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी महिलाओं पर रहेगी। लाइटिंग से लेकर व्यवस्थाओं तक किसी महंगे रेस्टोरेंट से कम नहीं रहेगा। खास बात यह है कि विभाग की ओर से करीब 50 महिलाओं को स्थायी रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही आम जन के लिए पार्टी या कोई कार्यक्रम के लिए बुकिंग भी करा सकेंगे।

ऊधम सिंह नगर डीआरडीए के प्रेाजेक्ट डाइरेक्टर हिमांशु जोशी ने बताया कि बेकरी का काम शुरू है। फिलहाल मंडुवे का बिस्किट तैयार किया जा रहा है। ब्रेड और केक भी बनाया जाएगा। रेस्टोरेंट का काम चल रहा है, एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा।

विभिन्न प्रकार के दिए जाएंगे प्रशिक्षण

जिले में करीब 45 हजार महिलाओं को स्यवं सहायता समूह से जोड़ा गया है। जो विभिन्न प्रकार के कार्य कर रही हैं। रुद्रपुर में करीब 600 महिलाओं को बेकरी काे प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि यहां पर केक आदि का निर्माण कर सकें।

बाजार में होगी सप्लाई

कंप्टीशन के दौर में स्वयं सहायता समूह भी केक, ब्रेड, बिस्किट आदि का निर्माण कर अपने होलोग्राम से मार्केट में सामान भेजेंगी। बाजार के मूल्य से सस्ता सामान बेचा जाएगा। ताकि लोगों को गुणवत्ता के साथ ही जेब भी अधिक न ढीली करनी पड़े।

सप्लाई के लिए खरीदा जाएगा वाहन

ब्रेड निर्माण के लिए विभिन्न स्थानों से आर्डर लिया जाएगा। समय पर डिलिवरी के लिए विभाग स्वयं सहायता समूह को एक वहन खरीदकर देगा। आर्डर मिलने पर अगले दिन वाहन से सामान संबंधित को पहुंचाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी