प‍िथौरागढ़ में जंगलों की आग बुझाने में जुटी कूचा गांव की महिलाएं

जंगलों की आग से परेशान महिलाएं गुरुवार को श्याम सिंह मेहता की अगुवाई में आग बुझाने में जुट गई। गांव की गंगा देवी देवकी देवी सीमा राधिका प्रेमा बिमला कविता रेखा कमला जानकी तनुजा भावना रजनी आदि महिलाओं ने दिन भर मेहनत कर आग पर काबू पाया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:40 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:40 PM (IST)
प‍िथौरागढ़ में जंगलों की आग बुझाने में जुटी कूचा गांव की महिलाएं
महिलाओं के इस प्रयास की सराहना कर कहा कि वे भी अपने क्षेत्र के जंगलों को नहीं जलने देंगी।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : पिछले दो दिनों जल रहे कूचा क्षेत्र के जंगलों की आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। वनों के जलने से परेशान गांव की महिलाएं गुरुवार को खुद ही आग बुझाने में जुट गई। महिलाओं ने पूरे दिन मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। 

जिला मुख्यालय से 10 किमी. दूर कूचा गांव के जंगल पिछले दो दिनों से जल रहे हैं। सरपंच श्याम सिंह मेहता ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, वन विभाग के अधिकारियों ने व्यस्त होने के बात कहकर आने में असमर्थता जता दी। जंगलों की आग से परेशान महिलाएं गुरुवार को श्याम सिंह मेहता की अगुवाई में आग बुझाने में जुट गई। गांव की गंगा देवी, देवकी देवी, सीमा, राधिका, प्रेमा, बिमला, कविता, रेखा, कमला, जानकी, तनुजा, भावना, रजनी आदि महिलाओं ने हम से वन और वनों से हम के नारे लगाते हुए दिन भर मेहनत कर आग पर काबू पाया। महिलाओं को उमेद, दीपक, पवन, सुंदर, उत्तम, दीवान आदि ने सहयोग दिया। महिलाओं ने कहा कि अब क्षेत्र के जंगलों को नहीं जलने दिया जाएगा। आस-पास के गांवों की महिलाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वे भी अपने क्षेत्र के जंगलों को नहीं जलने देंगी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी