गन्ना सेंटर से सटे जंगल में महिला का शव मिला, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस Nainital News

गन्ना सेंटर से बरेली रोड को निकलने वाले बाइपास से सटे जंगल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव करीब 15-20 दिन पुराना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 05:44 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:44 PM (IST)
गन्ना सेंटर से सटे जंगल में महिला का शव मिला, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस Nainital News
गन्ना सेंटर से सटे जंगल में महिला का शव मिला, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस Nainital News

हल्द्वानी, जेएनएन : गन्ना सेंटर से बरेली रोड को निकलने वाले बाइपास से सटे जंगल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव करीब 15-20 दिन पुराना है। फिलहाल शिनाख्त भी नहीं हो सकी। जिसके बाद बॉडी को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया गया। आसपास के थानों में भी सूचना भिजवाई गई है। गुमशुदगी रिकॉर्ड से भी मिलान किया जाएगा।

गन्ना सेंटर से एक रोड बरेली रोड को निकलती है। ब्रेड फैक्ट्री के बाद घना जंगल पड़ता है। सुबह 11 बजे करीब सड़क से आधा किमी जंगल में महिला का शव मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद टीपीनगर चौकी प्रभारी राहुल राठी टीम के साथ पहुंच गए। हल्द्वानी रेंज का जंगल होने के कारण वनकर्मी भी आए।

प्रभारी राहुल ने बताया कि दो हफ्ते से ज्यादा पुराना होने के कारण शव की स्थिति खराब हो गई थी। जंगल छानने के बावजूद महिला की शिनाख्त से जुड़ी कोई चीज नहीं मिल सकी। गले में मंगलसूत्र होने के कारण पता चला कि मृतका शादीशुदा थी। पहनावे से वह सामान्य घर की लग रही थी। महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों से जानकारी जुटाने के साथ अन्य थानों को भी सूचित किया गया है।

chat bot
आपका साथी