देर रात नशे के विरोध में राजपुरा चौकी पर महिलाओं ने किया हंगामा

रोक के बावजूद नशे का कारोबार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके लिए आए दिन लोग शिकायत करते हैं इसके बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में स्मैक व चरस आदि के अवैध कारोबार पर कोई पाबंदी नहीं लग पा रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 11:05 AM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 11:05 AM (IST)
देर रात नशे के विरोध में राजपुरा चौकी पर महिलाओं ने किया हंगामा
देर रात नशे के विरोध में राजपुरा चौकी पर महिलाओं ने किया हंगामा

हल्द्वानी, संवाददाता संवाददाता : रोक के बावजूद नशे का कारोबार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके लिए आए दिन लोग शिकायत करते हैं, इसके बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में स्मैक व चरस आदि के अवैध कारोबार पर कोई पाबंदी नहीं लग पा रही है। राजपुरा क्षेत्र में महिलाओं ने होली की देर रात पुलिस चौकी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। 

राजपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र में कुछ लोगों पर स्मैक का अवैध कारोबार करने का आरोप है। स्मैक बेचने से मना करने पर बीते दिनों दो पक्षों में टकराव की भी स्थिति बनी। जिसमें स्थानीय लोगों ने पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद भी स्मैक के कारोबार पर कोई अंकुश नहीं लग सका। जिसके चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता गया। होली की देर रात महिलाओं ने स्मैक कारोबार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। 

भारी संख्या में महिलाएं सोमवार की रात करीब 12 बजे राजपुरा पुलिस चौकी पहुंच गई और स्मैक बेचने वालों को शह देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। राजपुरा पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने महिलाओं को बहुत मुश्किल से समझा-बुझाकर शांत किया। महिलाओं की मांग है कि क्षेत्र में स्मैक का कारोबार पूरी तरह से समाप्त किया जाए। जिससे युवा व किशोर वर्ग नशे के दलदल में फंसता जा रहा है। जिससे कई परिवार तबाही के कगार पर आ गए हैं। जबकि कुछ लोगों के संरक्षण के चलते या कारोबार क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में महिलाओं ने नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी