महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने कहा, भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कोरी घोषणाएं करने में लगी

महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कोरी घोषणाएं करने में लगी है। जबक‍ि पहाड़ की मातृशक्ति को प्रसव पीड़ा होने पर सैकड़ों किमी की दूरी तय कर शहर आना पड़ता है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 12:59 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 12:59 PM (IST)
महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने कहा, भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कोरी घोषणाएं करने में लगी
महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने कहा, भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कोरी घोषणाएं करने में लगी

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कोरी घोषणाएं करने में लगी है। घस्यारी योजना के जरिए खुद को महिलाओं का सबसे बड़ा हितैषी बताने वाली इस सरकार के राज में पहाड़ की मातृशक्ति को  प्रसव पीड़ा होने पर सैकड़ों किमी की दूरी तय कर शहर आना पड़ता है।

मंजू तिवारी ने सुविधाओं के अभाव में उनका दम तोड़ना रोज सुर्खियां बनता है। अनेक महिलाएं प्रसवपीडामें उपचार के अभाव में दम तोड़ती नजर आती हैं। दूसरी और महिला सुरक्षा के दावे भी जमीन पर खोखले साबित हो रहे हैं। भाजपा सरकार की कथनी और करनी का फर्क बढ़ता जा रहा है।

नैनीताल रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी ने कहा कि थानों में महिला डेस्क की घोषणा भी झूठी साबित हुई। पीड़िता को थाने में आकर अपनी समस्या पुरुष अधिकारी को ही बतानी पड़ती है। जिस वजह से अधिकांश पुलिस के पास पहुँचती ही नहीं। समझाने में हिचकती है।

वहीं,  महिला रोजगार के नाम पर उत्तराखंड में भोजन माता व आंगनबाड़ी में नियुक्ति तो की गई। लेकिन जब वह अपने अधिकारों को लेकर सरकार पर उतरती है तो दमनकारी नीति के जरिए आंदोलन को कुचला जा रहा है। इसके अलावा बढ़ती महंगाई के कारण भी लोग परेशान हैं। कांग्रेस नेत्री ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि नेमप्लेट लगाने की बजाय आपदा प्रभावित लोगों के विस्थापन पर फोकस करना चाहिए।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी