बालिका के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म की आशंका मामले में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंची पीडि़ता के गांव

नायब तहसीलदार के अनुसार उन्होंने मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए उप जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है अब उप जिलाधिकारी से रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। वही कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 11:50 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 11:50 AM (IST)
बालिका के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म की आशंका मामले में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंची पीडि़ता के गांव
बेतालघाट क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग उठाई है।

संवाद सहयोगी, गरमपानी (नैनीताल) : बेतालघाट ब्लॉक के सुदूर में गांव में बालिका का अपहरण, जान से मारने की धमकी व सामूहिक दुष्कर्म की आशंका के मामले में आरोपितों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है। नायब तहसीलदार के अनुसार उन्होंने मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए उप जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है अब उप जिलाधिकारी से रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। वही कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की साथ ही मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई कहा कि यदि हीला हवाली की गई तो प्रदेश भर में आंदोलन शुरू किया जाएगा। गांव के तीन युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रशासन ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपितों के खिलाफ शिकंजा कसने को अब मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया जाएगा। इसके लिए बकायदा प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भी सौंप दी है। जहां से अब जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। गांव की 14 वर्षीय बालिका के अपहरण व दूसरे दिन उसे  जंगल के समीप फेंके जाने व दुष्कर्म की आशंका के बाद ग्रामीणों का भी पारा चढ़ा हुआ है। बेतालघाट क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग उठाई है।

इधर, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्या ने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। महिला प्रदेश अध्यक्ष ने मामले में रोष जताया कहा कि भाजपा शासनकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। दो टूक कहा की यदि जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो प्रदेश भर में महिला कांग्रेस आंदोलन शुरू करेगी। नायब तहसीलदार बरखा जलाल ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मिल चुकी है। रिपोर्ट उपजिला अधिकारी को भी भेज दी गई है। उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी