रुद्रपुर में जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दे रहे धमकी

रुद्रपुर में महिला को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपितों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने गदरपुर निवासी भाजपा नेता और बीडीसी सदस्य समेत दो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 10:44 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 10:44 AM (IST)
रुद्रपुर में जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दे रहे धमकी
रुद्रपुर में जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दे रहे धमकी

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : रुद्रपुर में महिला को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपितों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने गदरपुर निवासी भाजपा नेता और बीडीसी सदस्य समेत दो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच महिला उप निरीक्षक नीमा बोहरा को सौंपा गया है।

पुलिस के मुताबिक शहर निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति रोजगार के लिए विदेश गया हुआ है और वह अपने छह साल के बेटे के साथ अकेले रहती है। उसके भूरारानी निवासी जीजा कुलवीर सिंह और गदरपुर के राजपुरा निवासी बीडीसी सदस्य दलबीर सिंह उर्फ मिट्ठू विर्क उसके घर पर आते रहते थे। जनवरी 2019 में कुलबीर सिंह एवं दलबीर सिंह उर्फ मिटठु विर्क उसके घर आए और अपने साथ जूस लेकर आए थे। जिसे पीने के बाद उसे हल्का नशा होने लगा। जिसका फायदा उठाकर दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई तो आरोपितों ने मोबाइल में बनाई हुई अश्लील वीडियो एवं फाेटो दिखाई। कहा कि आज के बाद जैसा हम कहेगें तुम्हें वैसा ही करना होगा, नहीं तो वीडियो और फोटो वायरल कर बदनाम कर देंगे। इसके बाद उन्होंने कई बार उससे दुष्कर्म किया।

जुलाई 2020 को दोनों ने उसे ब्लेकमेल करते हुए पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर सादे कागज में हस्ताक्षर करवा लिए। जिसके आधार पर उन्होंने गुरबाज सिंह के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया। जिसकी फाइनल रिपोर्ट पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत कर दी। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने उसे न्यायालय में गुरबाज सिंह के खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर किया जाने लगा। बावजूद इसके उसने फाइनल रिपोर्ट को समाप्त करवा दिया। जिसके बाद दोनों उसे मैसेज भेजकर धमकी देने लगे।

छह अप्रैल की रात कुलबीर सिंह एवं दलबीर सिंह उर्फ मिटठू विर्क उसके घर के बाहर आए और जबरन घर में घुसने का प्रयास करने लगे। इंकार करने पर वह उस पर मोबाइल में भेजे गए मैसेज को हटाने की धमकी देने लगे। शोर होने पर लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। जिसकी जांच महिला उप निरीक्षक को सौंपी गई है। जांच के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी