दिल्‍ली से बच्चे के साथ लापता महिला नैनीताल में प्रेमी के साथ मिली

पति से झगड़ा होने पर अपने बच्चे के साथ मायके से लापता हुई महिला को नैनीताल में प्रेमी के साथ पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस ने नैनीताल पुलिस की मदद से महिला को बरामद करने के बाद उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:12 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:12 AM (IST)
दिल्‍ली से बच्चे के साथ लापता महिला नैनीताल में प्रेमी के साथ मिली
दिल्‍ली से बच्चे के साथ लापता महिला नैनीताल में प्रेमी के साथ मिली

जागरण संवाददाता, नैनीताल : पति से झगड़ा होने पर अपने बच्चे के साथ मायके से लापता हुई महिला को नैनीताल में प्रेमी के साथ पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस ने नैनीताल पुलिस की मदद से महिला को बरामद करने के बाद उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।

सागरपुर साउथ वेस्ट दिल्ली निवासी शिवानी का अपने पति करन से झगड़ा हो गया था, जिस कारण वह चार वर्षीय बेटे को लेकर बीते दिनों मायके चली आई। इधर, अचानक 11 सितंबर को महिला बच्चे के साथ गुम हो गई। अगले दिन स्वजनों ने सागरपुर थाने में महिला और बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने उसका फोन सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन काठगोदाम क्षेत्र में मिली, जिसके बाद दिल्ली पुलिस महिला को खोजते हुए काठगोदाम पहुंची, मगर होटल में पूछताछ के बाद पता चला कि वह एक युवक और बेटे के साथ नैनीताल रवाना हो गई है।

बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस नैनीताल पहुंची तो तल्लीताल एसओ, चीता कांस्टेबल शिवराज राणा अन्य पुलिसकर्मी महिला की तलाश में जुट गए। क्षेत्र में पूछताछ करने पर महिला के तल्लीताल क्षेत्र में चिडिय़ाघर रोड स्थित होटल में ठहरने की जानकारी मिली। पुलिस ने महिला को चार वर्षीय बेटे और आरवी 39 एयरफोर्स स्टेशन दिल्ली कैंट निवासी अभिषेक यादव के साथ पकड़ लिया। एसओ विजय मेहता ने बताया कि महिला को दिल्ली पुलिस व स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी