प्रेम विवाह के तीन साल बाद पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी

शादी के तीन साल बाद प्रेम विवाह करने वाली महिला ने आत्महत्या कर ली। भाई ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांज शुरू कर दी है। रोपित की तलाश की जा रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 12:57 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 12:57 PM (IST)
प्रेम विवाह के तीन साल बाद पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी
प्रेम विवाह के तीन साल बाद पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी

जागरण संवाददाता, काशीपुर : शादी के तीन साल बाद प्रेम विवाह करने वाली महिला ने आत्महत्या कर ली। भाई ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

हरिद्वार के ज्वालापुर के मोहल्ला मालियान निवासी राजीव कुमार की ओर से कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि लगभग तीन साल पहले उसकी बहन रजनी ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ हरियावाला निवासी राहुल से प्रेम विवाह कर लिया था। उसके बाद रजनी अपने पति के साथ रहती थी।

कुंडा पुलिस के अनुसार शादी के कुछ दिन तक पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में आपस में ही विवाद होने लगा। आए दिन किसी ने किसी बात को लेकर दोनों में झगड़े होने लगे। कई बार दोनों के बीच मारपीट की बात भी सामने आई। रजनी ने प्रेम विवाह किया था, कुछ रिश्तेदार इस बात से बहुत नाराज थे। ऐसे में रिश्तेदारों का भी समर्थन उसके साथ नहीं था। तीन साल तक इसी तरह दोनों की जिंदगी चलती रही और तीन साल के बाद रजनी की हिम्मत जवाब दे गई। गुरुवार सुबह पता चला कि एक महिला ने फांसी लगा ली है।

पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच-पड़ताल की। इसी दौरान रजनी के भाई राजीव को भी सूचना दे दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रजनी ने आत्महत्या की है। इसके बाद पुलिस ने राजीव से तहरीर देने के लिए कहा। पुलिस ने बहन को आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप पति राहुल पर लगाया। एसओ कुंडा अरविंद चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी