उत्‍तर प्रदेश बार्डर पर रात स्कोर्पियो पलटी; महिला की मौत, आठ घायल

उत्तर प्रदेश सीमा पर स्कोर्पियो पलट जाने से उसमे सवार महिला की मौत हो गयी औऱ आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया है। पुलभट्टा से स्कोर्पियो में सवार परिवार के लोग धुंधली पीलीभीत किसी समारोह में भाग लेने गए थे।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 09:22 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 09:22 AM (IST)
उत्‍तर प्रदेश बार्डर पर रात स्कोर्पियो पलटी; महिला की मौत, आठ घायल
उत्‍तर प्रदेश बार्डर पर रात स्कोर्पियो पलट गई।

किच्छा, जेएनएन: उत्तर प्रदेश सीमा पर स्कोर्पियो पलट जाने से उसमे सवार महिला की मौत हो गयी, औऱ आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया है।  पुलभट्टा से स्कोर्पियो में सवार परिवार के लोग धुंधली पीलीभीत किसी समारोह में भाग लेने गए थे। शुक्रवार रात वह वापस लौट रहे थे। बहेड़ी कोतवाली जनपद बरेली की एनएच -74 स्थित हाइवे पर सिरसा चौकी क्षेत्र अंतर्गत रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन ने पीछे से स्कोर्पियो को टक्कर मार दी। अचानक टक्कर से चालक स्कोर्पियो से नियंत्रण खो बैठा और स्कोर्पियो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। उसमे सवार तराना, साजिद, बानो, असलम, तब्बसुम, कशिश, निशा, हरेंद्र, बलवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के वाहन में फंस जाने से चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगो ने किसी तरह उनको निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती करवाया गया। जहाँ चिकित्सको ने जांच के बाद तराना आयु 20 वर्ष पत्नी शमशाद निवासी पुलभट्टा को मृत घोषित कर दिया। घायल हरेंद्र, कशिश, बलबीर की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। सूचना पर किच्छा पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी थी। पुलिस ने शव कब्जे में ले मोर्चरी भेजने की तैयारी शुरू कर दी थी। सूचना।पर मृतका के परिजन भी सीएचसी पहुच गए थे।

chat bot
आपका साथी