अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा मैक्स महिला की मौत, दो अन्य की हालत गंभीर

धारी ब्लॉक के चौरलेख में मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा तहसील के बिरौड़ा गांव निवासी महिला यात्री की मौत हो गई जबकि दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में चालक को चाेट तक नहीं आई है।

By Edited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 01:55 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 08:02 AM (IST)
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा मैक्स महिला की मौत, दो अन्य की हालत गंभीर
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा मैक्स महिला की मौत, दो अन्य की हालत गंभीर

भीमताल, जेएनएन : धारी ब्लॉक के चौरलेख में मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा तहसील के बिरौड़ा गांव निवासी महिला यात्री की मौत हो गई जबकि दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में चालक को चाेट तक नहीं आई है। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है।

लमगड़ा से हल्द्वानी जा रही मैक्स यूपी 01 टीए 1192 में धारी विकासखंड के चौरलेख में तकनीकी खराबी के चलते चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरते ही तेज आवाज सुन स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकलना प्रारंभ किया। इस बीच हादसे की जानकारी राजस्व निरीक्षक रवि पांडे समेत अन्य अधिकारियों को दी गई।

सूचना मिलते ही अन्य राजस्व कर्मी व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में मदद करने लगे। बताया जा रहा हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राजस्व निरीक्षक रवि पांडे ने बताया कि मृतका की पहचान 35 वर्षीय ललिता बिष्ट पत्‍‌नी सुरेश सिंह निवासी बिरौड़ा, लमगड़ा जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई। वहीं घायल चंदन सिंह पुत्र मदन सिंह और दीपक सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी बिरौड़ा लमगड़ा को यहां निकटवर्ती पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन को कुंदन सिंह पुत्र खीम सिंह चला रहा था जो हादसे में साफ बच निकला।

सड़क किनारे लकड़ी बीन रहे ग्रामीण को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां सड़क किनारे दीनी मल्ली निवासी ग्रामीण रमेश चंद्र पुत्र ईश्वरी राम लकड़ी बीन रहा था। खाई में गिरने से पूर्व वाहन ने उसे भी टक्कर मार दी। जिससे रमेश चंद्र को भी चोट आयी है। राजस्व पुलिस ने घायल ग्रामीण को इलाज के लिए पदमपुरी अस्पताल भिजवाया।

chat bot
आपका साथी