महिला ने सीएम से की शिकायत, ससुरालियों पर दहेज व देवर पर दुष्‍कर्म करने का मुकदमा दर्ज

हल्‍द्वानी निवासी पीड़िता द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गये शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट तथा देवर के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में कार्यवाही में जुट गई है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 05:11 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 05:11 PM (IST)
महिला ने सीएम से की शिकायत, ससुरालियों पर दहेज व देवर पर दुष्‍कर्म करने का मुकदमा दर्ज
इतना ही नहीं उसे कई-कई दिन भूखा-प्यासा भी रखा गया है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : महिला द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गये शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट तथा देवर के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में कार्यवाही में जुट गई है।

लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा निवासी सीमा ने बीती 16 जनवरी को मुख्यमंत्री को एक शिकायती पत्र भेजा। महिला का कहना है कि उसका विवाह 15 वर्ष पूर्व शादाब पुत्र नजाकत के साथ हुआ। जिससे उसके चार बच्चे भी हैं। महिला का आरोप है कि उसके मूलरूप से बिहार निवासी होने के चलते पति के अलावा ससुर नजाकत, देवर भूरा उर्फ मोहसिन, सास रिहाना उसे परेशान करते रहते हैं। साथ ही उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती रही है। इतना ही नहीं उसे कई-कई दिन भूखा-प्यासा भी रखा गया है।

महिला का आरोप है कि बीती 5 दिसम्बर को उसका देवर भूरा जबरन उसके कमरे में घुस आया और जोर जबर्दस्ती करने लगा। उसके शोर मचाने पर सास रिहाना ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद भूरा ने उसके साथ दुराचार किया। इसकी शिकायत उसने पति से की तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं उससे दहेज में पांच लाख की मांग करते हुए तलाक दे दिया गया। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र लिखा। मुख्यमंत्री कार्यालय से मामले की जांच बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी गई। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी