सल्ट का चुनाव जिता दो, सारी समस्याएं होंगी दूर : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

भाजपा प्रत्याशी को बहुमत से जीत दिलाएं सभी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। पूर्व सीएम हरीश रावत पर तंज कसा कि उन्होंने प्रतिनिधित्व तो किया लेकिन जनसमस्याओं की ओर कभी ध्यान नहीं दिया। सल्ट में जो भी विकास हुआ है वह स्व. विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की देन है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 04:42 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 04:42 PM (IST)
सल्ट का चुनाव जिता दो, सारी समस्याएं होंगी दूर : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
जनसमूह बता रहा है कि जीत भाजपा की ही होगी।

जागरण संवाददाता, स्याल्दे (अल्मोड़ा) : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उपचुनाव जीतने के बाद सल्ट विधानसभा क्षेत्र में रुके विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। पेयजल संकट सबसे बड़ी समस्या है। भाजपा प्रत्याशी को बहुमत से जीत दिलाएं, सभी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। लगे हाथ उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत पर तंज कसा कि उन्होंने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व तो किया, लेकिन जनसमस्याओं की ओर कभी ध्यान नहीं दिया। सल्ट में जो भी विकास हुआ है, वह स्व. विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की देन है।

सीएम तीरथ गुरुवार को देघाट में उपचुनाव के अंतिम चरण में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि चुनाव जीतने के बाद सल्ट क्षेत्र को विशेष महत्व देंगे। देघाट, घटगाढ़ तौड़ी रोड व देघाट नागचुला रोड का चौड़ीकरण और डामरीकरण किया जाएगा। मोदी की हर घर को नल से जल योजना 2022 तक पूरी कर ली जाएगी। तीरथ ने कहा कि पौड़ी उनका संसदीय क्षेत्र। वह देघाट, स्याल्दे व सल्ट से होकर ही अपने क्षेत्र को आते जाते हैं। वह इस विधानसभा क्षेत्र की सभी समस्याओं को जानते हैं। समझते भी हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों से प्राधिकरण खत्म किया : तीरथ

सीएम तीरथ ने कहा कि पहाड़ के लोगों की समस्या व परेशानी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में  जिला विकास प्राधिकरण को खत्म कर दिया गया है। गैरसैंण कमिश्नरी भी निरस्त कर दी गई है।

महेश जीना के पक्ष में मतदान करें, समस्याएं होंगी दूर

कुल जमा 10 मिनट के भाषण में सीएम तीरथ ने कहा कि 17 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के पक्ष में मतदान करें। हरेक समस्या दूर की जाएगी। स्व. जीना के सपनों को साकार कर रुके कार्य पूरे कराए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने लोगों से मार्मिक अपील की। कहा कि स्व. सुरेंद्र सिंह जीना सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहे। वह अपने कार्यों के बूते हमेशा जिंदा रहेंगे। सबके दिलों में रहेंगे। जीना परिवार आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगा। उनके भाई महेश जीना को अधूरे कार्य पूरे करने के लिए मैदान में उतारा गया है। निशंक ने कहा कि वह जनसमूह को विश्वास दिलाते हैं कि सल्ट क्षेत्र की हरेक समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार के मंत्री, सांसद और वह खुद भी प्रतिबद्ध हैं।

मोदी चाहते हैं विकास को सल्ट जीतें : कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्टï्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम, मंत्री व उन्हें सल्ट चुनाव जिताने की जिम्मेदारी दी है। प्रत्याशी महेश जीना को जिताना है। जनसमूह बता रहा है कि जीत भाजपा की ही होगी।

ये रहे मौजूद

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. धन सिंह रावत व रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा व नैनीताल से अजय भट्ट, विधायक खटीमा पुष्कर धामी, महेश नेगी द्वाराहाट, बलवंत भैर्याल बागेश्वर, पूरन फत्र्याल लोहाघाट, राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम, चंदनराम दास, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व कुलदीप कुमार, कुंदन लटवाल, प्रतीक जीना, गजराज बिष्टï आदि।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी