बागेश्वर में पत्नी ने पति को पीटकर किया घायल, इलाज करा रहे पति ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

खबडोली गांव में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला जहां एक पत्नी ने अपने पति को इतना पीटा की वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पीड़ित अमर सिंह अब जान बचाने की गुहार कर रहा है। गांव वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:07 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:07 PM (IST)
बागेश्वर में पत्नी ने पति को पीटकर किया घायल, इलाज करा रहे पति ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
पीडि़त ने इलाज के दौरान पुलिस में पूरे मामले की तहरीर भी दी।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर एक गांव में पत्नी ने अपने ही पति को पत्थरों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीडि़त ने अब पुलिस से अपनी जान की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। पति द्वारा पत्नी को पीटने की खबरें तो आम थीं, वहीं इसका उल्टा होने पर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।

अक्सर घरेलू हिंसा महिला उत्पीडऩ और शोषण के मामले ही सामने आते है। लेकिन इस बार खबडोली गांव में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां एक पत्नी ने अपने पति को इतना पीटा की वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पीड़ित अमर सिंह  अब जान बचाने की गुहार कर रहा है। गांव वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीडि़त ने इलाज के दौरान पुलिस में पूरे मामले की तहरीर भी दी। जिसमें उसने कहा कि वह शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे जंगल में बकरियों को चराने के लिए ले गया था। तभी अचानक उसकी पत्नी आई और उसने पत्थरों से उस पर हमला शुरू कर दिया। उसने मुझे गंभीर रुप से घायल कर दिया। अगर गांव वाले मौके पर नही आते तो वह मुझे जान से ही मार देती। गांव के लोग मुझे जिला अस्पताल इलाज के लिए ले आए। मेरे सिर में गंभीर चोट आई है। एक पांव भी फ्रैक्चर हो गया है। मैं भूतपूर्व सैनिक हूं। मेरे जरुरी कागजात और पासबुक भी पत्नी ने चुरा ली है। मेरी जान को भी खतरा है। 

पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही ह, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

chat bot
आपका साथी