पिथौरागढ़ में हवाई सेवा न शुरू होने पर कांग्रेस ने निकाली हवाई जहाज खोजो पदयात्रा

कांग्रेस ने सोमवार को अनूठा प्रदर्शन किया। हाथों पर हवाई जहाज की डमी और दूरबीन लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने नैनीसैनी हवाई अड्डे पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने डबल इंजन की सरकार पर सीमांत जिले के लोगों के साथ छल करने का आरोप लगाया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:53 AM (IST)
पिथौरागढ़ में हवाई सेवा न शुरू होने पर कांग्रेस ने निकाली हवाई जहाज खोजो पदयात्रा
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में हवाई सेवा तो दूर, हवाई जहाज दिखना भी बंद हो गया।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : सीमांत जिले में हवाई सेवा को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को अनूठा प्रदर्शन किया। हाथों पर हवाई जहाज की डमी और दूरबीन लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने नैनीसैनी हवाई अड्डे पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने डबल इंजन की सरकार पर सीमांत जिले के लोगों के साथ छल करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस कार्यालय से पूर्व विधायक मयूख महर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चार किलोमीट की पदयात्रा निकाली। हवाई अड्डे के गेट पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2017 से पहले कांग्रेस ने करोड़ों रुपये खर्च कर हवाई अड्डे को उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार कराया। सत्ता में आते ही भाजपा ने जिले की जनता को गुमराह करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों तक पुराना जहाज उड़ाया, जो दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा। कुछ दिनों बाद सेवा ही बंद कर दी गई। डेढ़ वर्ष से पिथौरागढ़ की जनता हवाई सेवा शुरू करने की मांग कर रही है, लेकिन डबल इंजन की सरकार कभी नई कंपनी, कभी निविदा आमंत्रित करने के नाम पर गुमराह कर रही है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में हवाई सेवा तो दूर, हवाई जहाज दिखना भी बंद हो गया। कार्यकर्ता उसे दूरबीन से खोजने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी ने शीघ्र हवाई सेवा शुरू नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, भुवन पांडेय, मनोज ओझा, मुस्तकीम कुरैशी, पवन माहरा, पद्मा बिष्ट, शिवानी कोहली, मुकेश पंत, तिलक जोशी, सुभाष पुनेड़ा सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी