Kumaon Weather News Update : पश्चिमी विक्षोभ पड़ा कमजोर, अगले पांच दिन शुष्क मौसम के आसार

Kumaon Weather News Update पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से रविवार को कुमाऊं के कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहे। पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग ने सोमवार से आसमान साफ होने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:41 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:41 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : पश्चिमी विक्षोभ पड़ा कमजोर, अगले पांच दिन शुष्क मौसम के आसार
Kumaon Weather News Update : पश्चिमी विक्षोभ पड़ा कमजोर, अगले पांच दिन शुष्क मौसम के आसार

जागरण संवादाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से रविवार को कुमाऊं के कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहे। पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग ने सोमवार से आसमान साफ होने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

विशेषकर अगले पांच दिन कुमाऊं मंडल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुए हिमपात की वजह से तापमान में कमी आ सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दीपावली के बाद सुबह व शाम के समय मौसम में ठंडक घुलने लगेगी। विशेषकर नैनीताल, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा जैसे पर्वतीय स्टेशनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है।

स्टेशन अधिकतम न्यूनतम

पंतनगर 30.8 19.9

हल्द्वानी 29.7 20.2

देवीधुरा 17.7 9.8

बागेश्वर 29.1 16

अल्मोड़ा 27.1 12.6

पिथौरागढ़ 21.7 12

अब पारंपरिक रास्ते को खोलने की तैयारी

बारिश की वजह से उफान पर आई गौला नदी ने बीते मंगलवार को हल्द्वानी के अहम गौला पुल के संपर्क मार्ग को धराशाही कर दिया था। ऐसे में काठगोदाम के पुराने पुल पर वाहनों का दबाव दोगुना हो चुका है। क्षतिग्रस्त की मरम्मत शुरू हो चुकी है। लेकिन प्रशासन वैकल्पिक मार्ग के तौर पर नदी के बीच से निकलने वाले पारंपरिक रास्ते को खोलने पर भी विचार कर रहा है। आज अफसरों की टीम निरीक्षण के बाद रिपोर्ट बनाएगी।

जाड़े के कपड़ों की सेल शुरू

सर्दी का अहसास होने के साथ बाजार में कपड़ों की डिमांड का ट्रेंड भी अचानक बदल गया। अधिकांश मुख्य दुकानों पर अब जैकेट, स्वेटर व टोपी आदि सज चुकी है। डिस्काउंट स्कीम चलने की वजह से दुकानों में भीड़ भी जुट रही है।

chat bot
आपका साथी