Kumaon Weather News Update : पश्चिमी विक्षोभ ने फिर बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले चार दिनों का पूर्वानुमान

Kumaon Weather News Update पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव दिखाई देने लगा है। गुरुवार को कुमाऊं के मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे। दोपहर बाद पर्वतीय क्षेत्रों में भी बादल घिर आए। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से कुमाऊं में कई जगह हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 07:31 AM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 07:31 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : पश्चिमी विक्षोभ ने फिर बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले चार दिनों का पूर्वानुमान
Kumaon Weather News Update : पश्चिमी विक्षोभ ने फिर बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले चार दिनों का पूर्वानुमान

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather News Update : पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव दिखाई देने लगा है। गुरुवार को कुमाऊं के मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे। दोपहर बाद पर्वतीय क्षेत्रों में भी बादल घिर आए। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवर से अगले तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से कुमाऊं में कई जगह हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 29 से 31 मई के दौरान अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर गरज के साथ आकाशीय बिजली समकने की संभावना है।

तिथिवार मौसम का पूर्वानुमान

28 मई : कुमाऊं में अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ व चम्पावत व गढ़वाल में उत्तरकाशी, चमोली व पौड़ी जिलों में कही-कही बहुत हल्की से हल्की वषाा या गरज के साथ बारिश की संभावना। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

29 मई : बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ व चम्पावत जिलों में कही-कही हल्की से मध्यम बारिश व ऊच्च हिमालयी इलाकों में हिमपात की संभावना। गढ़वाल मंडल में कुछ जगह हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना।

30 मई : अल्मोड़ा, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

31 मई : पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश व मैदानी इलाकों में कही-कही बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन           अधिकतम         न्यूनतम

हल्द्वानी          34.4               24.9

नैनीताल         26.0               12.0

मुक्तेश्वर         27.0               13.0

अल्मोड़ा         33.0              15.6

चम्पावत         27.0              15.0

पिथौरागढ़       29.4              16.4

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी