Kumaon Weather Update : कुमाऊं में अगले तीन दिन शुष्क रहेगा मौसम, तराई-भाबर में 40 डिग्री पारा बढ़ाएगा तपिश

Kumaon Weather Update कुमाऊं के तराई-भाबर में अगले तीन दिन तेज गर्मी पडऩे के आसार हैं। राजस्थान व गुजरात की तरफ से आ रही पछुआ हवा की वजह से तापमान बढ़ा हुआ है। मंगलवार से इसमें और तेजी की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 06:05 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 06:05 AM (IST)
Kumaon Weather Update : कुमाऊं में अगले तीन दिन शुष्क रहेगा मौसम, तराई-भाबर में 40 डिग्री पारा बढ़ाएगा तपिश
Kumaon Weather Update : कुमाऊं में अगले तीन दिन शुष्क रहेगा मौसम, तराई-भाबर में 40 डिग्री पारा बढ़ाएगा तपिश

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather Update : कुमाऊं के तराई-भाबर में अगले तीन दिन तेज गर्मी पडऩे के आसार हैं। राजस्थान व गुजरात की तरफ से आ रही पछुआ हवा की वजह से तापमान बढ़ा हुआ है। मंगलवार से इसमें और तेजी की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन कुमाऊं में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हल्द्वानी व ऊधमसिंहनगर जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। कुमाऊं में इस बार तापमान 38 डिग्री के पार नहीं पहुंच पाया है। 11 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की संभावना रहेगी। इससे गर्मी से भी थोड़ी राहत मिलेगी।

तापमान में लगातार तीसरे दिन तेजी

पश्चिमी हवा के प्रभाव से तापमान में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी गई। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा। रविवार के मुकाबले जो 0.3 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। बढ़ते तापमान के कारण दिन में उमस झेलनी पड़ रही है।

पर्वतीय जिलों में मौसम सुहावना

नैनीताल समेत अन्य हिल स्टेशनों में इस समय मौसम सुहावना बना हुआ है। नैनीताल का अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम 13 डिग्री बना हुआ है। सोमवार को मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री होने से शाम के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री व न्यूनतम 16.7 डिग्री रहा। पिथौरागढ़ के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो गुना का अंतर है। दिन का तापमान जहां 30 डिग्री के पार पहुंच रहा है तो रात्रि तापमान 15 डिग्री बना हुआ है। चम्पावत का अधिकतम पारा 23.5 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री रहा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी