Kumaon Weather News Update : 31 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम, ठंड में होने लगेगी बढ़ोतरी

Kumaon Weather News Update इस समय कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। किसी भी तरह का मौसमी सिस्टम नहीं होने से समूचे कुमाऊं में मौसम साफ है। हवा की दिशा उत्तर पश्चिम बनी हुई है। 31 अक्टूबर तक कुमाऊं में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:35 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:35 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : 31 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम, ठंड में होने लगेगी बढ़ोतरी
Kumaon Weather News Update : 31 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम, ठंड में होने लगेगी बढ़ोतरी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update :इस समय कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। किसी भी तरह का मौसमी सिस्टम नहीं होने से समूचे कुमाऊं में मौसम साफ है। हवा की दिशा उत्तर पश्चिम बनी हुई है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर तक कुमाऊं में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान कुमाऊं के मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक धूल खिली रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों सुबह-शाम ठंड बढऩी शुरू होगी। अक्टूबर की समाप्ति तक मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम 14 डिग्री के आसपास आ जाएगा। डा. सिंह ने बताया कि दीपावली के बाद ठंड फिर से बढऩे लगेगी। फिलहाल कोहरा छाने की संभावना नहीं है। दीपावली से मैदानी इलाकों में गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगेगी।

कुमाऊं के पांच स्टेशनों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

पिछले सप्ताह हुई बारिश व उच्च हिमालय में हुए हिमपात के बाद मौसम में बदलाव आया है। लोहाघाट चम्पावत में तापमान 5.6 डिग्री पहुंच गया है। अल्मोड़ा, बागेश्वर व नैनीताल जिले के कई हिल स्टेशनों में पारा दो अंकों से नीचे पहुंच गया है। ऐसे में पहाड़ों में सुबह-शाम अच्छी ठंड पडऩे लगी है। नैनीताल में मंगलवार का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा। मैदानी इलाकों के तापमान में भी बदलाव आने लगा है। मंगलवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 17.5 व पंतनगर का 15.9 डिग्री रहा।

कुमाऊं में यहां सबसे कम तापमान

लोहाघाट          5.6 डिग्री

शामा बागेश्वर   8.8 डिग्री

मुक्तेश्वर         8.8 डिग्री

ताकुला            9.0 डिग्री

देवीधुरा           9.8 डिग्री

अल्मोड़ा          10.0 डिग्री

chat bot
आपका साथी