हवा की दिशा बदलने के साथ सोमवार से बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

हल्द्वानी में मौसम के तेवर बदलने के बाद भी तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। शनिवार को तापमान में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री तो न्यूनतम पारा सामान्य से चार डिग्री ऊपर पहुंच गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 06:56 AM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 06:56 AM (IST)
हवा की दिशा बदलने के साथ सोमवार से बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट
हवा की दिशा बदलने के साथ सोमवार से बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : हल्द्वानी में मौसम के तेवर बदलने के बाद भी तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। शनिवार को तापमान में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री तो न्यूनतम पारा सामान्य से चार डिग्री ऊपर पहुंच गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान में तेजी देखने को मिल रही है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह का कहना है कि सोमवार से हवा का रुख बदलेगा। उत्तर पूर्वी हवा चलने से हिमालय की तरह से ठंडी हवा चलेगी। जिससे तापमान में कमी आने की संभावना है। हालांकि अगले तीन दिन बारिश होने जैसे कोई आसार नहीं है।

पछुआ हवा ने बढ़ाया पारा

शनिवार सुबह तराई में घना कोहरा छाया रहा। हल्द्वानी में आंशिक कोहरा रहा, लेकिन सुबह आठ बजे से कोहरा साफ होकर तेज धूप निकली। शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री व न्यूनतम 9.2 डिग्री रहा। नैनीताल में 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर छह डिग्री पहुंच गया। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरे सिंह ने बताया कि इस समय हवा का रुख उत्तर-पश्चिम बना हुआ है। पछुआ हवाओं के कारण तापमान में तेजी देखने को मिल रही है। रविवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। ऊधमसिंह नगर जिले में रात व सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।

शनिवार को कुमाऊं के स्टेशनों का तापमान

स्टेशन           अधिकतम          न्यूनतम

हल्द्वानी          25.8                9.2

नैनीताल         14.8                6.0

मुक्तेश्वर         17.0                 6.7

अल्मोड़ा        16.6                 7.0

पिथौरागढ़      21.0                 3.6

चम्पावत        20.0                 4.0

chat bot
आपका साथी