Nainital Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में आज बारिश के आसार, कल से सामान्य होने लगेगा मौसम पर बढ़ेगी ठंड

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कमजोर होने लगा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 07:08 AM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 07:08 AM (IST)
Nainital Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में आज बारिश के आसार, कल से सामान्य होने लगेगा मौसम पर बढ़ेगी ठंड
Nainital Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में आज बारिश के आसार, कल से सामान्य होने लगेगा मौसम पर बढ़ेगी ठंड

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Nainital Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कमजोर होने लगा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना जताई है। नैनीताल जिले में कुछ जगह पर ओलावृष्टि हो सकती है। तापमान में गिरावट आने की संभावना है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने लगेगा। गुरुवार को आसमान साफ होने की संभावना है।

तापमान में तेजी, कल से आएगी कमी

मैदानी क्षेत्रों में तापमान में एकाएक बढोतरी देखने को मिली है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान पांच डिग्री की बढोतरी के साथ 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सामान्य के मुकाबले यह छह डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि बादलों की वजह से जमीन का तापमान वायुमंडल में नहीं जा पा रहा। जिसकी वजह से तापमान में थोड़ी तेजी देखने को मिली है। गुरुवार से तापमान में कमी आने की संभावना है। हालिया बर्फबारी के बाद हवाएं ठंडी होंगी। जिससे तापमान में कमी आएगी। अगले दो-तीन दिनों में ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकांश स्थानों पर रात व सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।

मंगलवार को प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम          न्यूनतम

हल्द्वानी         25.0                10.1

नैनीताल        12.1                 4.0

मुक्तेश्वर         13.0                6.8

अल्मोड़ा        14.2                9.0

पिथौरागढ़      14.1                5.4

चम्पावत        15.7                 4.5

chat bot
आपका साथी