Kumaon Weather Update : चोटियों पर बूंदाबांदी के आसार, कल से शुष्क रहेगा मौसम और बढ़ेगा रात का तापमान
Kumaon Weather Update पिछले सप्ताह हुई बारिश व हिमपात ने स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के चेहरे पर खुशी ला दी थी। दो से तीन दिन अच्छी ठंड भी पड़ी। अब तापमान में तेजी आने लगी है। विशेषकर अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather Update : पिछले सप्ताह हुई बारिश व हिमपात ने स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के चेहरे पर खुशी ला दी थी। दो से तीन दिन अच्छी ठंड भी पड़ी। अब तापमान में तेजी आने लगी है। विशेषकर अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को तराई-भाबर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री को पार गया।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकतम तापमान इसी तरह बना रह सकता है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में भी तेजी आएगी। हालांकि बुधवार को नैनीताल, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कुछ जगहों पर आंशिक बादल छा सकते हैं। बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाली जगहों पर कहीं कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश व बूंदाबांदी या हिमपात होने की संभावना जताई है। गुरुवार से मौसम शुष्क रहेगा।
यूएसनगर में छा सकता है कोहरा
मौसम में बदलाव के साथ तामपान में तेजी आ रही हैं। मैदानी इलाकों में तापमान 24 डिग्री के पार पहुंच रहा है। इधर, कोहरे की मौजूदगी अभी बनी हुइ्र है। मौसम विभाग ने बुधवार को ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं कहीं पर कोहरा छाने की संभावना जताई है। विशेषकर शाम सात बजे बाद कोहरा देखने को मिलेगा। कोहरे की संभावना को देखते हुए रात व सुबह के समय यातायात में सावधानी बरतने की सलाह जारी की है।
मंगलवार को प्रमुख स्टेशनों का तापमान
स्टेशन अधिकतम न्यूनतम
हल्द्वानी 24.2 5.8
नैनीताल 15.0 2.5
मुक्तेश्वर 20.2 7.6
अल्मोड़ा 20.0 2.5
पिथौरागढ़ 22.1 5.6
चम्पावत 16.0 1.0
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें