Kumaon Weather Update : अगले सप्ताह साफ रहेगा मौसम, तराई में कोहरा बन सकता है मुसीबत

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ गुरुवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुछ जगह आंशिक बादल को छोड़कर कुमाऊं में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छा सकता है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 06:05 AM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 06:05 AM (IST)
Kumaon Weather Update : अगले सप्ताह साफ रहेगा मौसम, तराई में कोहरा बन सकता है मुसीबत
Kumaon Weather Update : अगले सप्ताह साफ रहेगा मौसम, तराई में कोहरा बन सकता है मुसीबत

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ गुरुवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुछ जगह आंशिक बादल को छोड़कर कुमाऊं में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छा सकता है। पिछले दो दिनों से तापमान में बनी तेजी भी कम होने लगेगी। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है। गुरुवार को पिथौरागढ़ में कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। अगले सप्ताह कुमाऊं में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पर्वतीय जिलों में धूप खिली रहेगी।

किसानों की मायूसी खुशी में बदली

बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। प्रगतिशील किसान नरेंद्र मेहरा का कहना है कि जनवरी पहले सप्ताह में जो बारिश हुई है वह फसलों के लिए पर्याप्त है। इससे गेहूं, मसूर, सरसों की फसल को बढ़वार में मदद मिलेगी। विशेषकर पर्वतीय जिलों के किसानों को बड़ी राहत पहुंची है। गेहूं को पानी मिलने से मुर्झाए पौधे हरे होंगे और उनकी अच्छी वृद्धि होगी।

ओलावृष्टि हुआ तो पहुंचेगा नुकसान

कृषि विशेषज्ञ नरेंद्र मेहरा का कहना है कि ऐसे में ओलावृष्टि होने पर फूलों और फलियों वाली फसलों, सब्जियों को नुकसान पहुंच सकता है। जलभराव टमाटर व मटर को नुकासन पहुंचा सकता है। प्याज और लहसुन की नई पौध आजकल लग रही है। ओलावृष्टि से इसे बचाने के लिए शेडनेट का प्रयोग करना चाहिए। खेतों में पानी की निकासी का समूचित प्रबंध करना चाहिए।

बुधवार को प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन         अधिकतम          न्यूनतम

हल्द्वानी         22.1                13.4

नैनीताल        11.2                 3.0

मुक्तेश्वर         7.5                  4.3

अल्मोड़ा         14.3               9.5

पिथौरागढ़      14.2                6.8

चम्पावत        15.8                 6.6

chat bot
आपका साथी