Kumaon Weather News Update : कुमाऊं का मौसम बदला, हल्‍द्वानी में देर रात बारिश के बाद सुबह भी बूंदाबांदी शुरू

समय से पहले सक्रिय हुए मानसून ने पिछले कुछ दिनों से निराश किया है। अब इसमें राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आठ व नौ जुलाई को कुमाऊं के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 07:50 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं का मौसम बदला, हल्‍द्वानी में देर रात बारिश के बाद सुबह भी बूंदाबांदी शुरू
मानसून मजबूत होने के बन रहे आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ये पूर्वानुमान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कुमाऊं में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। आसमान में बादलों का डेरा है तो हल्‍द्वान में देर रात बारिश के बाद सुबह में बूंदाबादी हो रही है। अल्‍मोड़ा, बागेश्‍वर में हल्‍के बादल छाए हैं। यही पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर का है। जबकि हल्‍की बारिश के कारण हल्‍द्वानी में उमस बढ1 गई है।

समय से पहले सक्रिय हुए मानसून ने पिछले कुछ दिनों से निराश किया है। अब इसमें राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आठ व नौ जुलाई को कुमाऊं के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश भी हो सकती है। इससे पहले छह व सात जुलाई को कुमाऊं मंडल में कहीं कहीं पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

हल्द्वानी के बाद अल्मोड़ा सबसे अधिक गर्म

कुमाऊं के मैदानी क्षेत्र इस समय तप रहे हैं। दोपहर में उमस बेहाल कर रही है। कुमाऊं में तराई-भाबर के बाद अल्मोड़ा जिले में सर्वाधिक तापमान बना हुआ है। अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री पहुंच रहा है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भी पारा 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन        अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी     36.7           26.5

नैनीताल      25.0          15.0

मुक्तेश्वर     24.4          14.3

अल्मोड़ा      31.0          18.5

चम्पावत     26.0           17.0

पिथौरागढ़    30.5         18.1

फिर 37 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

कुमाऊं में सोमवार को मौसम साफ रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह पर सुबह के समय हल्के बादल रहे। मैदानी इलाकों में तपिश रही। हल्द्वानी के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य की अपेक्षा यह 1.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी