Kumaon Weather Update : राजस्थान से आ रही गर्म हवा ने बढ़ाया पारा, अगले सप्ताह मौसम के शुष्क रहने के आसार

Kumaon Weather Update राजस्थान व गुजरात से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ा हुआ है। तराई-भाबर के तापमान में लगातार तीन दिनों से बढ़ोतरी बनी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब पहुंच गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 07:13 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 07:13 AM (IST)
Kumaon Weather Update : राजस्थान से आ रही गर्म हवा ने बढ़ाया पारा, अगले सप्ताह मौसम के शुष्क रहने के आसार
Kumaon Weather Update : राजस्थान से की गर्म हवा ने बढ़ाया पारा, अगले सप्ताह मौसम के शुष्क रहने के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : राजस्थान व गुजरात से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ा हुआ है। तराई-भाबर के तापमान में लगातार तीन दिनों से बढ़ोतरी बनी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं में अगले सप्ताह बारिश के आसान नहीं हैं। मौसम शुष्क रहने से तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। ऐसे में गर्मी परेशानी बढ़ा सकती है। हालांकि गुरुवार को पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं कहीं पर आंशिक बादल छाने के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। 

मौसम ने वन विभाग को किया निराश 

जंगल की आग से घिरे वन विभाग को मौसम से राहत की उम्मीद थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से उम्मीद की जा रही थी कि बारिश से जंगल की आग बुझने में मदद मिलेगी लेकिन मौसम ने उम्मीद को साकार नहीं दिया। हालांकि बुधवार को पिथौरागढ़ जिले में 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कुमाऊं के शेष जिलों में बारिश नहीं हुई। हालांकि बारिश नहीं होने से किसानों को जरूरत राहत मिली। मैदानी इलाकों में इस समय गेहूं की कटाई जोरों पर है। बारिश होने से गेहूं खराब होने का भय रहता है। 

गहरा सकता है पेयजल संकट 

बारिश नहीं होने का असर सीधे तौर पर पेयजल पर पड़ रहा है। नदियों व झीलों का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। गौला बैराज से पेयजल व सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। टैंकरों से पानी की सप्लाई करने में विभाग पर मोटा आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान 

स्टेशन      अधिकतम     न्यूनतम 

हल्द्वानी     35.9          20.0

नैनीताल    22.0          10.0

मुक्तेश्वर   19.4           12.3

अल्मोड़ा    30.7           14.6

चम्पावत    24.1           12.0

पिथौरागढ़  24.7           11.6

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी