Kumaon Weather Update : कुमाऊं में कल से बदलेगा मौसम, कुछ जगह हाे सकती है बूंदाबांदी

Kumaon Weather Update कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटक धूप व पश्चिमी हवा तापमान बढ़ा रही है। बुधवार को भी समूचे कुमाऊं में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार से मौसम में हल्के बदलाव की संभावना जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 06:35 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 06:35 AM (IST)
Kumaon Weather Update :  कुमाऊं में कल से बदलेगा मौसम, कुछ जगह हाे सकती है बूंदाबांदी
Kumaon Weather Update : कुमाऊं में कल से बादलेगा मौसम,कुछ जगह हाे सकती है बूंदाबांदी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update :  कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटक धूप व पश्चिमी हवा तापमान बढ़ा रही है। बुधवार को भी समूचे कुमाऊं में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार से मौसम में हल्के बदलाव की संभावना जताई है। विशेषकर 27 व 28 मई को आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि गुरुवार व शुक्रवार को नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इससे तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव दिख सकता है, लेकिन उसमें विशेष बदलाव की उम्मीद कम है। 

अल्मोड़ा में 34 डिग्री के करीब पहुंचा पारा 

हवा की दिशा बदलते ही मौसम के तेवर रुख बदलने लगे हैं। अल्मोड़ा में मई में पहली बार तापमान 34 डिग्री के करीब पहुंच गया है। हिल स्टेशन पिथौरागढ़ में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। मई में पहले, दूसरे व तीसरे सप्ताह बारिश होने के बाद मौसम सुहावना बना हुआ था। अब इसमें तेजी आने लगी है। कुमाऊं के प्रमुख पर्यटक स्थल नैनीताल का तापमान 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी तेजी आई है। 

कुमाऊं के तापमान पर  नजर 

स्टेशन     अधिकतम  न्यूनतम 

हल्द्वानी     35.8      20.0

नैनीताल    25.7      14.0

मुक्तेश्वर     24.8      13.2

अल्मोड़ा     33.9      15.0

चम्पावत     26.0      12.8

पिथौरागढ़  30.3      14.1

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी