Kumaon Weather Update : पहाड़ों में तापमान में गिरावट जारी, मंगलवार से फिर बदल सकता है मौसम

Kumaon Weather Update मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से राहत मिली लेकिन तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। हिल स्टेशन मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 07:07 AM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 07:07 AM (IST)
Kumaon Weather Update : पहाड़ों में तापमान में गिरावट जारी, मंगलवार से फिर बदल सकता है मौसम
Kumaon Weather Update : पहाड़ों में तापमान में गिरावट जारी, मंगलवार से फिर बदल सकता है मौसम

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather Update : मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से राहत मिली लेकिन तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। हिल स्टेशन मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से नीचे पहुंच गया है। दिन का तापमान भी 18 डिग्री से नीचे बना हुआ है। इससे पर्वतीय इलाकों में फरवरी जैसी ठंड का अहसास हो रहा है।

मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है, जबकि मंगलवार से फिर मौसम मेहरबान होने की उम्मीद है। विशेषकर बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं पर हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि अप्रैल की विदाई के साथ हल्द्वानी, पंतनगर का तापमान 38 डिग्री को पार कर जाएगा।

हल्द्वानी के न्यूनतम तापमान में गिरावट

मौसम में बदलाव के बाद मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान बढ़ा हुआ था। अब इसमें कमी आने लगी है। शनिवार को हल्द्वानी के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की तेजी आई है। सामान्य की अपेक्षा यह 1.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा। शनिवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दिन बढ़ने के साथ बादल छंटने लगे। तेज हवाओं का प्रभाव अब कमजोर पड़ गया है।

कुमाऊं में कहां कितना रहा पारा

स्टेशन          अधिकतम        न्यूनतम

हल्द्वानी         34.0               14.5

नैनीताल        23.0                8.0

मुक्तेश्वर        17.7                2.9

अल्मोड़ा       24.0                 9.0

चम्पावत       22.0                 7.0

पिथौरागढ़     18.7                7.3

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी