Nainital Weather Update : हल्द्वानी में हो रही झमाझम बारिश, 21 के बाद कुमाऊं में सक्रिय होगा मानसून

कुमाऊं में बादलों की आंख मिचौली जारी ही है। छिटपुट बारिश भी हो रही है। लेकिन पिछले पांच दिनों से मानसून सुस्त पड़ा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 17 Jul 2020 08:06 AM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 08:40 AM (IST)
Nainital Weather Update : हल्द्वानी में हो रही झमाझम बारिश, 21 के बाद कुमाऊं में सक्रिय होगा मानसून
Nainital Weather Update : हल्द्वानी में हो रही झमाझम बारिश, 21 के बाद कुमाऊं में सक्रिय होगा मानसून

हल्द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं में बादलों की आंख मिचौली जारी ही है। छिटपुट बारिश भी हो रही है। हल्द्वानी में शुक्रवार यानी आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। जबकि पिछले पांच दिनों से मानसून सुस्त पड़ा है। कुमाऊं भर में बादल घिरे हैं। बुधवार की रात हल्द्वानी में हल्की बारिश के बाद सुबह के समय एक दौर की तेज बौछार वाली बारिश हुई। मौसम में अगले दो-तीन दिन विशेष बदलाव की संभावना कम है। 21 जुलाई के बाद मानसून का एक और सिस्टम विकसित होगा। जिसकी वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश में मानसून का सिस्टम कम मजबूत है। जिस कारण प्रदेश के कई इलाकों में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार हो सकती है। कुमाऊं मंडल के नैनीताल व बागेश्वर जिले में शुक्रवार को कहीं कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है। सिंह ने बताया कि जल्द की मानसून का मजबूत सिस्टम विकसित होने जा रहा है। इसके कारण 21 जुलाई से प्रदेश के अधिकांश स्थानों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

हल्द्वानी में 29 मिमी बारिश

बुधवार रात व गुरुवार सुबह नैनीताल जिले के अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई। हल्द्वानी में सर्वाधिक 23 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। इसी तरह नैनीताल में 3.4 मिमी, कोश्याकुटौली में 2.5 मिमी, धारी में 7.0 मिमी, रामनगर में 1.6 मिमी, कालाढूंगी में 2.0 मिमी, मुक्तेश्वर में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

शुक्रवार को कहां कितना रह सकता है पारा

स्टेशन         अधिकतम          न्यूनतम

पंतनगर        35.0                 26.0

हल्द्वानी        34.5                 25.0

नैनीताल        22.0                18.0

मुक्तेश्वर        23.0                 15.0

पिथौरागढ़     28.0                 20.0

अल्मोड़ा       28.0                 20.0

चम्पावत        27.0                20.0

यह भी पढें

उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता थपलियाल फिर बने असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल 

chat bot
आपका साथी