Kumaon Weather News Update : बारिश के लिहाज से मिलाजुला रहेगा अगले तीन दिन का माैसम

Kumaon Weather News Update कुमाऊं में कुछ जगहों पर हल्की बारिश व बौछार पड़ने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अनुसार मौसम का यह मिजाज अगले तीन दिन भी बने रहने का अनुमान है। 15 व 16 सितंबर को कुमाऊं में बारिश हो सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 08:08 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 08:08 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : बारिश के लिहाज से मिलाजुला रहेगा अगले तीन दिन का माैसम
Kumaon Weather News Update : बारिश के लिहाज से मिलाजुला रहेगा अगले तीन दिन का माैसम

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में कुछ जगहों पर हल्की बारिश व बौछार पड़ने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अनुसार मौसम का यह मिजाज अगले तीन दिन भी बने रहने का अनुमान है। खासकर 15 व 16 सितंबर को कुमाऊं के जिलों में अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। 17 सितंबर को बारिश में कमी आने की संभावना है। इसी के साथ तापमान में भी कुछ तेजी आ सकती है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानों इलाकों में भी मौसम सुहाना हुआ है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन        अधिकतम          न्यूनतम

हल्द्वानी     32.7                 25.7

रुद्रपुर         34.7                 25.6

नैनीताल      22.7                18.2

चम्पावत      28.1               17.7

पिथौरागढ़    28.1               18.4

बागेश्वर      28.7                21.2

जागेश्वर      22.2               16.2

कुमाऊं में सामान्य चल रहा तापमान

पिछले सप्ताह मानसून सक्रिय रहा। बहुत तेज भले नहीं, लेकिन अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई। इससे तापमान में कमी आई है। सरोवरनगरी नैनीताल से लेकर पिथौरागढ़ जिले तक तापमान सामान्य के अासपास बना हुआ है। मंगलवार को मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य की अपेक्षा यह एक डिग्री अधिक है। नैनीताल का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने इसे सामान्य के करीब बताया।

chat bot
आपका साथी