पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर, बहुमत से बनेगी सरकार : पूर्व सीएम हरीश रावत

पूर्व सीएम रावत ने वादा भी करते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार आई तो न्याय योजना के तहत हर बेरोजगार को पांच हजार रुपया मानदेय दिया जाएगा। सभी बंद पेंशनों को फिर से शुरु किया जाएगा। सरकारी नौकरियों में बेरोजगार युवाओं को भरा जाएगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:57 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:57 PM (IST)
पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर, बहुमत से बनेगी सरकार : पूर्व सीएम हरीश रावत
उन्होंने डबल इंजन की सरकार को हर क्षेत्र में असफल बताया।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारत रत्न जीबी पंत की जन्मस्थली को नमन करते हुए कहा कि जल्द ही प्रदेश में परिवर्तन यात्रा का तीसरा चरण शुरु होगा। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक दिन 16 दिसंबर को कांग्रेस के संबल राहुल गांधी देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने डबल इंजन की सरकार को हर क्षेत्र में असफल बताया।

शुक्रवार को भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूंट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हुंकार भरी। उन्होंने जनसभा को संबाेधित करते हुए कहा कि 6 दिसंबर में परिवर्तन यात्रा का तीसरा चरण चलेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने 16 दिसंबर के दिन पाकिस्तान को बुरी तरह परास्त किया था। इसके बाद बाग्लादेश का जन्म हुआ था। इस यादकार दिन राहुल गांधी देहरादून से चुनावी विगुल फूंकेंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल के तीन साल की उपलब्धि बताई। उन्होंने कहा कि तब 18 तरह की पेंशन सरकार ने सभी वर्गों को दी थी। जिससे भाजपा सरकार ने खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पांच साल में भाजपा सरकार ने लोगों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है। अाज लोग गैस सिलेंडर तक नही भरा रहे। महंगाई अपने चरम पर है। जनता आज उम्मीदों ने उनकी ओर देख रही है। उन्होंने जनता से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा।

पूर्व सीएम रावत ने वादा भी करते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार आई तो न्याय योजना के तहत हर बेरोजगार को पांच हजार रुपया मानदेय दिया जाएगा। सभी बंद पेंशनों को फिर से शुरु किया जाएगा। सरकारी नौकरियों में बेरोजगार युवाओं को भरा जाएगा। जिनको सरकारी नौकरी नही मिलती है उसके लिए स्वरोजगार योजनाएं चलाई जाएगी। मौके पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, राजेंद्र बाराकोटी, विधायक गोविंद कुंजवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी आदि लोगों ने संबोधित कर भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, मनोज तिवारी, बिट्टू कर्नाटक, लता तिवारी, शोभा जोशी, महेंद्र सिंह बिष्ट, बबीता भाकुनी, तारा चंद्र जोशी, राजीव कर्नाटक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी