तुलसीनगर में दो दिन से जलापूर्ति ठप, पूर्व पार्षद का आरोप फोन तक नहीं उठा रहे अफसर

पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया ने बताया कि तुलसीनगर क्षेत्र में सैकड़ों परिवार रहते हैं। नैनीताल रोड से जुड़ा हुआ क्षेत्र होने के बावजूद यहां की पेयजल आपूर्ति अक्सर बाधित हो जाती है। पिछले दो दिन से जलापूर्ति ठप पड़ी है। जलसंस्थान व्यवस्था करना दूर फोन तक रिसीव नहीं कर रहा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:45 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 10:45 AM (IST)
तुलसीनगर में दो दिन से जलापूर्ति ठप, पूर्व पार्षद का आरोप फोन तक नहीं उठा रहे अफसर
पेयजल नहीं मिलने पर क्षेत्रवासियों के साथ उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पालीशीट के तुलसीनगर में दो दिन से जलापूर्ति ठप पड़ी है। पेयजल संकट से परेशान लोग जलसंस्थान के हेल्प लाइन नंबर और अफसरों के फोन घनघना रहे हैं। उनका आरोप है कि हेल्प लाइन व अफसर फोन नहीं उठा रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों में जलसंस्थान के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

पालीशीट के पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया ने बताया कि तुलसीनगर क्षेत्र में सैकड़ों परिवार रहते हैं। नैनीताल रोड से जुड़ा हुआ क्षेत्र होने के बावजूद यहां की पेयजल आपूर्ति अक्सर बाधित हो जाती है। पिछले दो दिन से जलापूर्ति ठप पड़ी है। जलसंस्थान वैकल्पिक व्यवस्था करना दूर, क्षेत्रवासियों के फोन तक रिसीव नहीं कर रहा है। उन्होंने जलसंस्थान के हेल्प लाइन नंबर पर कई बार फोन किए, लेकिन उसे किसी ने रिसीव नहीं किया। क्षेत्रीय जेई भी फोन नहीं उठा रहे हैं। इससे 500 परिवारों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर जलापूर्ति सुचारू करने व वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है। साथ ही पेयजल नहीं मिलने पर क्षेत्रवासियों के साथ उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है।

पनियाली नलकूप से जलापूर्ति शुरू, आज गौड़धड़ा पहुंचेगी मोटर

 एक महीने का जलसंकट झूलने के बाद आखिरकार शनिवार को पनियाली नलकूप की मरम्मत का काम पूरा हो गया। देर शाम मरम्मत पूरी कर जलसंस्थान ने नलकूप की टेस्टिंग की। इसके बाद जलापूर्ति शुरू कर दी गयी। रविवार सुबह से पूरी तरह से जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। वहीं गौड़धड़ा नलकूप की मोटर रविवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद अफसर जता रहे है। सोमवार से नलकूप के पाइप जोडऩे का काम शुरू कराया जाएगा। मंगलवार शाम तक नलकूप का मरम्मत कार्य पूरा होगा। इसके बाद मंगलवार शाम या बुधवार सुबह से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी