आज सुचारु रहेगी गौला से जलापूर्ति

गौला के पानी पर निर्भर शहर के सवा दो लाख लोगों को राहत देने वाली खबर है। रविवार को गौला से पानी की आपूर्ति सुचारु होगी जबकि सोमवार को भी शाम के समय पेयजल मिलने की संभावना जल संस्थान जता रहाह ै।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 06:50 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:20 AM (IST)
आज सुचारु रहेगी गौला से जलापूर्ति
आज सुचारु रहेगी गौला से जलापूर्ति

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : गौला के पानी पर निर्भर शहर के सवा दो लाख लोगों को राहत देने वाली खबर है। रविवार को गौला से पानी की आपूर्ति सुचारु रहेगी। जबकि सोमवार को भी शाम के समय पेयजल मिलने की संभावना जल संस्थान जता रहा है। हालांकि जलसंस्थान के अफसरों ने जलसंकट की शिकायत पर वैकल्पिक व्यवस्था के इंतजाम पूरे कर लिए हैं।

हल्द्वानी के मुख्य शहर की पेयजल आपूर्ति गौला के पानी पर निर्भर है। हालांकि कई नलकूपों को भी गौला की लाइनों से जोड़ा गया है। जो टेल के इलाकों तक पानी पहुंचाने के लिए प्रेशर बढ़ाने में मदद करते हैं। वहीं सिंचाई विभाग काठगोदाम स्थित बैराज के गेटों की मरम्मत करवा रहा है। जिसके लिए बैराज को सुखाया जाना है। सिंचाई विभाग ने गेटों की मरम्मत के काम के लिए रविवार व सोमवार को सिंचाई व पेयजल की नहरों में आपूर्ति ठप रखने का निर्णय लिया था। वहीं लोगों की समस्याओं को देखकर अब रविवार शाम से सोमवार दोपहर तक ही नहरों में पानी बंद किया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तरूण कुमार बंसल ने बताया कि रविवार शाम चार बजे से नहरों में पानी बंद कर बैराज को गेट खोलकर सुखाया जाएगा। इसी दौरान बैराज से कुछ ऊपर बंधे बनाने का काम किया जाएगा। जिनके बनने के बाद पुरानी नहरों में पानी की आपूर्ति सोमवार दोपहर से शुरू कर दी जाएगी। बंधे बनाने का काम दिनरात होगा। वहीं जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि रविवार शाम चार बजे तक पानी मिलने से आपूर्ति सुचारू रहेगी। वहीं सोमवार दोपहर तक पानी मिलने लगा तो शाम को आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी