पनियाली में नलकूप का निर्माण शुरू करे जल निगम, लोगों में पेयजल को लेकर बढ़ रहा गुस्‍सा

पानी को लेकर क्षेत्रवासियों के बढ़ते आक्रोश को देते हुए ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य ने जल्द जल निगम के अफसरों से मिलकर बंद पड़े नए नलकूप के निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग करने का निर्णय लिया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 10:40 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 10:40 AM (IST)
पनियाली में नलकूप का निर्माण शुरू करे जल निगम, लोगों में पेयजल को लेकर बढ़ रहा गुस्‍सा
समस्या के समाधान के लिए जल निगम पनियाली गांव में नलकूप निर्माण हो रहा है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कालाढूंगी रोड स्थित पनियाली, बजूनिया हल्दू से लेकर कठघरिया तक पेयजल की गहराती समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि मुखर होने लगे हैं। क्षेत्रवासियों के बढ़ते आक्रोश को देते हुए ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य ने जल्द जल निगम के अफसरों से मिलकर बंद पड़े नए नलकूप के निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग करने का निर्णय लिया है। इसके बाद भी नलकूप निर्माण शुरू नहीं हुआ तो जनांदोलन शुरू किया जाएगा।

पनियाली में सिंचाई विभाग के नलकूप से पेयजल की आपूॢत भी होती है। इस नलकूप की मरम्मत का काम जलसंस्थान कराता है। यह नलकूप अक्सर खराब हो जाता है। डेढ़ माह के भीतर नलकूप में तीन बार खराबी आ गयी थी। इससे कई दिनों तक जनता को पेयजल का संकट झेलना पड़ा। पनियाली व बजूनिया हल्दू गांव से लेकर कठघरिया तक की आबादी नलकूप में खराबी आने से हलकान हो जाती है। बीडीसी सदस्य अक्षय सुयाल व ग्राम प्रधान बजूनिया हल्दू मनीष आर्य ने बताया कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल निगम पनियाली गांव में नलकूप निर्माण करा रहा है।

नलकूप की लोरिंग का काम चार महीने पहले पूरा हो चुका है। इसके बाद से आगे के काम बंद पड़े हैं। जबकि अगर निर्माण कार्य सुचारू चलते तो नलकूप निर्माण पूरा हो चुका होता और हजारों की आबादी की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाता। उन्होंने कहा कि जल्द नलकूप निर्माण के लिए जल निगम के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की जाएगी। इसके बाद भी काम शुरू नहीं हुए तो जल निगम के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी