Lalit Jyala Case : धोखाधड़ी की कमाई से थी आसमान छूने की चाहत

बीटेक किया तो स्वजनों को लगा कि वह अपनी आसमान छूने की हसरतें सही राह पर चलकर पूरी कर लेगा।। पता न था कि इस कदर गुनाहों के दलदल में फंसता चला जाएगा। धोखाधड़ी की सीढिय़ां चढ़ते हुए तीन जुलाई 2016 में एक करीबी की हत्या भी कर डाली।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:33 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 02:03 PM (IST)
Lalit Jyala Case : धोखाधड़ी की कमाई से थी आसमान छूने की चाहत
पुलिस की कार्रवाई और न्यायालय के वारंट जारी होने के बाद वह लापता हो गया।

राजेंद्र सिंह मिताड़ी, खटीमा : महज 30 साल की उम्र में लाखों रुपये से शुरू किए जमीन खरीद-फरोख्त का कारोबार करोड़ों में पहुंचने पर ललित ज्यादा की हसरतें भी बढ़ती गईं। गुजरात में मिले ललित च्याला के शव का बनाया गया वीडियो इस बात की तस्दीक कर रहा है। वह खाकी के पंजे से बचने के लिए इधर-उधर छुपता घूम रहा था। वीडियो की तस्वीरें से पता चल रहा है कि वह जमीन पर ही सोता था।

सामान्य परिवार में जन्मे ज्याला ने बीटेक किया तो स्वजनों को लगा कि वह अपनी आसमान छूने की हसरतें सही राह पर चलकर पूरी कर लेगा।। पता न था कि इस कदर गुनाहों के दलदल में फंसता चला जाएगा। धोखाधड़ी की सीढिय़ां चढ़ते हुए तीन जुलाई 2016 में एक करीबी की हत्या भी कर डाली। हालांकि वह पुलिस के फंदे से नहीं बच पाया और जेल जाना पड़ा।

जमानत पर छूटने के बाद भी उसी अंदाज में जमीन का कारोबार शुरू किया। धोखाधड़ी के केस होते रहे। एक जमीन को दो या तीन लोगों को बेचने का सिलसिला कई दिनों तक चलता भी रहा। पुलिस की कार्रवाई और न्यायालय के वारंट जारी होने के बाद वह लापता हो गया।

छह महीने से लापता ललित च्याला को पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वह गुजरात पहुंच गया। गुजरात पुलिस के वीडियो सेे ज्याला के शातिराना अंदाज नजर आता है। फांसी के फंदे पर झूले ललित च्याला को जब पुलिस कमरे से निकालने गई तो पता चला कि उसके कमरे में एक खाट भी नहीं थी। वह जमीन पर ही सोता था।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी