जरूरतमंदों की मदद को आगे आई स्वयं सेवी संस्थाएं

लॉकडाउन के बाद जरूरतमंदों की मदद के लिए शहर की संस्थाएं बढ़-चढ़कर योगदान कर रहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 03:37 AM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 06:18 AM (IST)
जरूरतमंदों की मदद को आगे आई स्वयं सेवी संस्थाएं
जरूरतमंदों की मदद को आगे आई स्वयं सेवी संस्थाएं

जासं, नैनीताल : लॉकडाउन के बाद जरूरतमंदों की मदद के लिए शहर की संस्थाएं बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं। इसके तहत निर्धन व असहाय लोगों को खाद्यान्न तथा अन्य जरूरी सामान वितरित किया जा रहा है।

बुधवार को कैंट क्षेत्र में सीईओ आकांक्षा तिवारी, उपाध्यक्ष बहादुर रौतेला, समाजसेविका दीपिका पारेख ने 53 लोगों को राशन और अन्य सामग्री वितरित की। आरएसएस के नगर कार्यवाह सुयश पंत के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने जू कंपाउंड, बारापत्थर, स्टाफ हाउस, ब्रेसाइड व बंगाली कालॉनी के 15 परिवारों को राशन सामग्री दी गई। इसमें भारत मेहरा, भाष्कर आर्य, अंचल पंत, मनोज जगाती, दीपक टम्टा, विश्वकेतु वैद्य थे। तल्लीताल एसओ विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने भी जरूरतमंदों को भोजन के 50 पैकेट बांटे। इसमें एसआइ दीपक बिष्ट, दलीप कुमार आदि शमिल थे। मंच संस्था ने 150 मजदूरों को खिचड़ी खिलाई, जबकि आजाद मंच संस्था ने मल्लीताल में खाद्य सामग्री वितरित की।

उधर लालकुआं में रोटी के लिए मोहताज हुए गरीबों के लिए स्वयंसेवी संगठनों द्वारा मदद पहुंचाने का कार्य जारी है। वही आइआरबी द्वारा लॉकडाउन की अवधि में बेवजह घर से बाहर निकल रहे लोगों पर अंकुश लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

बुधवार को नेहा रोटी बैंक, श्री श्याम परिवार, मेरा सपना मेरी कोशिश संस्था, पंखुड़िया सांस्कृतिक संस्था हल्दूचौड़, सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी, समाजसेवी कमलेश चंदोला, देवेंद्र सिंह बिष्ट, शुभम अंडोला, रमेश अंडोला, व्यापार मंडल लालकुआं द्वारा अपने-अपने स्तर से गरीबों एवं असहायों को भोजन तथा राशन वितरित किया गया। इधर नगर पंचायत लालकुआ द्वारा नगर के विभिन्न वार्डो में सेनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।

chat bot
आपका साथी