भोजपुरी फिल्म अवार्ड कमेटी के अध्यक्ष विनोद गुप्ता बोले, रामनगर बन सकता है फिल्म निर्माण का हब

भोजपुरी फिल्म अवार्ड कमेटी के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को भोजपुरी की तर्ज पर बढ़ावा देने की वकालत की है। कहा रामनगर फिल्म निर्माण का हब बन सकता है। कहा कि अवार्ड समारोह के जरिये आंचलिक सिनेमा उद्योग की पहचान और शोहरत में इजाफा होता है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 08:18 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 08:18 AM (IST)
भोजपुरी फिल्म अवार्ड कमेटी के अध्यक्ष विनोद गुप्ता बोले, रामनगर बन सकता है फिल्म निर्माण का हब
भोजपुरी फिल्म अवार्ड कमेटी के अध्यक्ष विनोद गुप्ता बोले, रामनगर बन सकता है फिल्म निर्माण का हब

जागरण संवाददाता, रामनगर : भोजपुरी फिल्म अवार्ड कमेटी के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को भोजपुरी की तर्ज पर बढ़ावा देने की वकालत की है। उन्होंने कहा रामनगर फिल्म निर्माण का हब बन सकता है। कहा कि अवार्ड समारोह के जरिये आंचलिक सिनेमा उद्योग की पहचान और शोहरत में इजाफा होता है।

विनोद गुप्ता बुधवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा वह विगत 16 सालों से भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह का आयोजन कर रहे हैं और भोजपुरी फिल्मों के निर्माण से भी जुड़े हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड का रामनगर क्षेत्र फिल्म निर्माण का हब बन सकता है। यहां आसपास खूबसूरत लोकेशन हैं। उन्होंने कहा कि वह निकट भविष्य में भोजपुरी फिल्म निर्माताओं को यहां फिल्मों की शूटिंग करने का अनुरोध करेंगे।

गुप्ता ने कहा अभी तक तक कुमाऊंनी और गढ़वाली फिल्म उद्योग उस स्तर तक नहीं पहुंच पाया है, जहां उसे पहुंचना चाहिए था। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में वह उत्तराखंडी फिल्मों के लिए अवार्ड समारोह आयोजित करेंगे और वर्ष 2022 में एक गढ़वाली फिल्म का निर्माण भी शुरू करेंगे। उन्होंने बताया 2018 में पहला उत्तराखंडी फिल्म अवार्ड समारोह उन्होंने मुंबई में आयोजित किया था। इस दौरान अवार्ड कमेटी के सदस्य राधाकिशन राजभर और गणेश रावत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी