बागेश्वर में केंद्रीय विद्यालय के स्थान को लेकर ग्रामीण लामबंद

कपकोट ब्लॉक के फरसाली में विद्यालय खोलने को भूमि का चयन जिला प्रशासन ने किया। लेकिन कपकोट के लोगों ने इसका विरोध किया। अब नाकुरी पट्टी के लोगों का विरोध भी मुखर हो गया है। चेतावनी दी कि यदि नाकुरी क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 05:59 PM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 05:59 PM (IST)
बागेश्वर में केंद्रीय विद्यालय के स्थान को लेकर ग्रामीण लामबंद
31 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कपकोट ब्लॉक के लिए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को नाकुरी पट्टी के सिमगढ़ी, होराली और दयाली में खोलने की मांग मुखर हो गई है। 31 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ में चेतावनी दी कि यदि नाकुरी क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।

केंद्र सरकार प्रत्येक ब्लॉक में केंद्रीय विद्यालय खोलने जा रही है। कपकोट ब्लॉक के फरसाली में विद्यालय खोलने को भूमि का चयन जिला प्रशासन ने किया। लेकिन कपकोट के लोगों ने इसका विरोध किया। अब नाकुरी पट्टी के लोगों का विरोध भी मुखर हो गया है। उन्होंने कहा कि विकास खंड कपकोट की भौगोलिक परिस्थिति जटिल है। तल्ला, मल्ला, विचला दानपुर में बंटा हुआ है। जबकि नाकुरी पट्टी कांडा तहसील और न्याय पंचायत होराली व दयाली दुग नाकुरी तहसील में आते हैं।

विकासखंड से यहां की दूरी लगभग 60 से 80 किमी है। जिसमें कपकोट विकासखंड की योजनाओं में यह क्षेत्र पिछड़ जाता है। उन्होंने कहा कि 32 ग्राम पंचायतों को इस विद्यालय का लाभ मिलेगा। शिक्षा के लिए गांवों से पलायन रुकेगा। इस दौरान उत्तम सिंह राठौर, धनुली देवी, दीपा देवी, ममता पाठक, सुंदर राठौर, मनीषा, नीमा देवी, अनीता देवी, भागीरथी देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी